जापान के सत्तारूढ़ पार्टी के हेडक्वार्टर पर बम से हमला, मची भगदड़, जानें पूरा मामला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ के मुख्यालय पर शनिवार को बम से हमला हुआ है. धमाको की आवाज से पार्टी का ऑफिस दहल गया. पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. जैसे ही लोगों को सूचना मिली लोग इधर-उधर भागने लगे. पार्टी दफ्तर पर एक बम नहीं बल्कि एक साथ कई बम फेंके गए हैं. मौके से एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ और अन्य जापानी मीडिया ने दी.

हालांकि अच्‍छी बात ये है कि अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. टोक्यो पुलिस ने इस घटना के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है और मामले की जांच में लगी है. समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने अपनी कार को पास की बाड़ में घुसा दिया था. अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि शख्‍स ने हमला क्‍यों किया.

पार्टी ने किया टिप्‍पणी से इनकार

बता दें कि सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ संदिग्ध वित्तपोषण और कर चोरी से जुड़े घोटाले के वजह से आमजन के बीच तेजी से लोकप्रियता खोती जा रही है. इस हमले को लेकर पार्टी ने भी टिप्पणी करने से मना कर दिया. देश की संसद के निचले सदन के लिए 27 अक्टूबर को मतदान होना है. कुछ दागी नेताओं से सत्तारूढ़ पार्टी ने आधिकारिक तौर पर समर्थन वापस ले लिया है लेकिन वे निर्दलीय कैंडिडेट्स के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी के सामने बड़ी मुश्‍किल खड़ी है.

ये भी पढ़ें :- गिरफ्तार हुए नेपाल के पूर्व Deputy PM, अरबों रुपये के गबन का आरोप; 13 अन्य की तालश जारी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version