अब होगी आर-पार की लड़ाई! जापान ने ताइवान स्ट्रेट में उतारा अपना विध्वंसक युद्धपोत, चीन की सेना के उड़े होश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan-China: जापानी नौसेना ने बुधवार को पहली बार अपने एक विध्वसंक जहाज को सीधे ताइवान स्ट्रेट में उतारा, जिससे चीन के भी होश उड़ गए. दरअसल, चीन को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए जापान की समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF)का जहाज को मैदान में उतारा है. जानकारों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई जापानी युद्धपोत चीन के पास से गुजरा हो.

चीन को उसी की भाषा में दिया जवाब

बता दें कि हाल ही में चीन के एक टोही विमान ने जापान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी, जिसका जापान ने विरोध भी किया था. ऐसे में जापान का अब ताइवान स्ट्रेट में अपने युद्धपोत को उतारना उसके चीन को उसी की भाषा में देने के तौर पर देखा जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी विध्वंसक जेएस साजानामी को ताइवान स्ट्रेट से होकर गुजरने का आदेश प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने दिया था.

दक्षिण चीन सागर में होगा संयुक्त अभ्यास

वहीं, जापान की नौसेना गुरुवार को दक्षिण चीन सागर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग ले रही है. ऐसे में जापान के विध्वंसक ने पूर्वी चीन सागर की तरफ जाने के लिए ताइवान स्ट्रेट की ओर से अपना रास्‍ता शुरू किया. जापान के अलावा ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के नौसैनिक जहाज भी उसी रास्‍ते से होकर गुजरेंगे.

बीजिंग को जवाब देना जरूरी

दरअसल, चीन का भारत समेत अपने सभी पड़ोसी देशों से जमीन विवाद चल रहा है, जिसके वजह से आए दिन चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के इलाकों में घुसपैठ करते हैं, जिससे  उन्हें परेशान कर सकें. बता दें कि चीन ताइवान को हमेशा से ही अपना हिस्सा बताता है. ऐसे में जापान के इस इस कदम को काफी अहम माना जा रही है, क्‍योंकि यदि चीनी घुसपैठ का जवाब न दिया गया तो बीजिंग को प्रोत्साहन मिलेगा और वह बार बार ऐसी हरकतें करेगा.

ये भी पढ़ें- UN में करीबी दोस्त से ही पाकिस्तान को मिला बड़ा झटका, कश्मीर मुद्दे पर तुर्किए ने भी मुंह मोड़ा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version