जापान की राजधानी टोक्यो के पास लगी भीषण आग से हडकंप, 170 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक

Tokyo: जापान की राजधानी टोक्यो से महज 770 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओइता शहर के सागानोसेकी जिले में भीषण आग लगी हुई है. 170 से ज्यादा इमारतें इस आग में जलकर खाक हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक आग इतनी भयंकर है कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है. रात भर की मशक्कत के बाद भी आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया जा सका है. आग से बचने के लिए 175 के आस-पास लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली है.

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

आग मंगलवार शाम को लगभग 5.40 बजे (भारतीय समय के अनुसार 8.40 बजे) लगी थी. दमकल विभाग ने आग से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, एक युवक गायब हैए जिसकी तलाश की जा रही है. जापान के शहर में लगी आग की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिनमें आग की ऊंची-ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है.

दमकल कर्मियों के लिए आग बुझाना मुश्किल

स्थानीय मीडिया के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि रिहायशी इलाकों के अलावा पहाड़ी जंगलों तक फैल गई है. यही वजह है कि दमकल कर्मियों के लिए आग बुझाना मुश्किल हो गया है. जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आग से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ओइता प्रांत के राज्यपाल के अनुरोध पर सैन्य अग्निशमन हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

इसी साल 25 मार्च को कई इलाकों में लग गई थी भीषण आग

इससे पहले इसी साल 25 मार्च को पश्चिमी जापान के कई इलाकों में भीषण आग लग गई थी. जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से कम से कम 2 लोग झुलस गए थे और हजारों निवासियों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ा. आग की चपेट में आने से कई घरों को नुकसान भी पहुंचा था. सैकड़ों अग्निशमन कर्मियों के लिए पहाड़ी इलाकों में बढ़ती आग को बुझाना मुश्किल साबित हो रहा था.

आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की भी ली मदद

आग की चपेट में आने से कई घरों को नुकसान भी पहुंचा. सैकड़ों अग्निशमन कर्मियों के लिए पहाड़ी इलाकों में बढ़ती आग को बुझाना मुश्किल साबित हो रहा था. आग की चपेट में आने पश्चिमी शहरों ओकायामा, इमाबारी और एसो में सैकड़ों हेक्टेयर इलाका जलकर खाक हो गया था. अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली. ओकायामा शहर में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. यहां माउंट कैगारा में आग लगी है और 250 हेक्टेयर (600 एकड़) जंगल जल गया. इमाबारी में आग लगने से एक अग्निशमन कर्मी मामूली रूप से घायल भी हुआ था.

इसे भी पढ़ें. आंध्र प्रदेश पुलिस ने ध्वस्त किया माड़वी हिड़मा का नेटवर्क, सात माओवादी ढेर, दर्जनों गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version