जापान में समंदर से उठा 6.5 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Japan Earthquake: जापान के बोनिन द्वीप समूह के पास करीब 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र राजधानी टोक्यो के दक्षिण में समुद्र के भीतर स्थित था. फिलहाल इस भूकंप के बाद अमेरिकी राज्य हवाई के लिए सुनामी के खतरा का कोई संकेत नहीं है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, जापान में भूकंप 24 अक्टूबर को स्थानीय समय के मुताबिक शाम 4 बजकर 9 मिनट पर दर्ज किया गया. इसकी गहराई जमीन से करीब 492.4 किलोमीटर थी.
रिपोर्ट के मुताबिक,  इतनी गहराई पर आने वाले भूकंप के प्रभाव सतह पर अलग-अलग हो सकते हैं. वहीं, भूकंप की तीव्रता 7.0 होने के वजह से इस पर निगरानी रखी जा रही है. अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस ने पुष्टि की कि हवाई के लिए सुनामी की निगरानी संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है यानी फिलहाल वहां सुनामी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है.

सुनामी का अलर्ट नहीं 

वही, भूकंप के बाद यहां रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि अधिकारियों ने किसी सुनामी खतरे की पुष्टि नहीं की है. हालांकि समुद्र के भीतर आने वाले शक्तिशाली भूकंपों के बाद संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए रखती हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते लोगों को जानकारी दी जा सके. राहत की बात यह है कि प्रभावित क्षेत्रों से अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की भी खबर सामने नहीं आई है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version