Earthquake in Japan: ताइवान के बाद अब भूकंप के तेज झटकों से थर्राया जापान, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Japan: जापान के होंशू में पूर्वी तट पर गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता. 6.1 मापी गई है. भूकंप की वजह से कंपन इतना ज्यादा तेज था कि उन्हें चीन तक महसूस किया गया है. जापान में भूकंप ऐसे समय पर आया है, जब बुधवार को ही पड़ोसी देश ताइवान में 7.5 की तीव्रता वाला विनाशकारी भूकंप आया था. ताइवान में बुधवार को आए भूकंप में 9 लोगों के मौत की खबर है.

जापान में आए भूकंप की गहराई 32 किमी थी, जो जापान में भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे आया. घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मॉलोजिकल सेंटर ने बताया है कि जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी हिस्से में 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया है. जापान चार प्रमुख द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू शामिल हैं. होंशू में ही टोक्यो सहित सभी प्रमुख शहर मौजूद हैं. ईएमएससी का कहना है कि भूकंप के केंद्र की गहराई 32 किमी थी. जापान में बुधवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी तीव्रता भी 6 के आसपास रही थी.

यह भी पढ़े: Amritsar: पत्नी की जुदाई से था परेशान, कर दी मां-भाभी और भतीजे की हत्या

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version