वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने ODI से लिया संन्यास, अचानक फैसले से फैंस मायूस

New Delhi: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने हाल ही में जेसन होल्डर के वनडे रिटायरमेंट से जुड़ा ऐलान किया. होल्डर का 34 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देना कई सारे फैंस को हैरान कर रहा है. वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने हाल ही में विसडेन से बात करते हुए बताया कि जेसन अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे लेकिन टेस्ट और T20I में एक्टिव रहेंगे.

टेस्ट क्रिकेट के प्लान का हिस्सा

उन्होंने कहा, ‘हां, जेसन होल्डर टेस्ट क्रिकेट के प्लान का हिस्सा हैं लेकिन वो वनडे क्रिकेट से अब रिटायर हो गए हैं. उन्होंने अपनी रुचि के बारे में बात की. आपको भी पता है कि वो फ्रेंचाइजी प्लेयर भी हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें अभी भी टेस्ट क्रिकेट में रुचि है.’ जेसन होल्डर ने फरवरी 2013 में वेस्टइंडीज के लिए वनडे में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने इस टीम के लिए 138 मैच खेले और 159 विकेट झटके.

वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी की

उन्होंने इसी बीच 2237 रन भी बनाए. उन्होंने 86 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी की, जिसमें 24 जीत और 54 हार शामिल हैं. जुलाई 2023 में होल्डर ने आखिरी वनडे खेला था. जेसन होल्डर इस समय मेजर लीग क्रिकेट 2026 खेल रहे हैं. वो LA नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और टूर्नामेंट में अब तक कुल 9 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इसी बीच 10 विकेट झटके हैं और बल्ले से कुल 137 रन जड़े हैं. वो LAKR के कप्तान हैं और अपनी टीम को इस साल चैंपियन बनाना चाहेंगे.

इसे भी पढ़ें. ताल रिंग रोड पर पौधरोपण: CM योगी ने लगाया मौलश्री का पौध, कहा- हर व्यक्ति लगाए पौध, करे सुरक्षा, ली सेल्फी

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version