सीरिया के बाद अब इस इस्लामिक देश में विद्रोह का खतरा, टेंशन में आया इजरायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jordan: सीरिया में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद अब एक और इस्‍लामिक देश में विद्रोह का खतरा मंडराने लगा है. सीरिया में तख्‍तापलट के बाद जॉर्डन में भी किंग के खिलाफ आंदोलन शुरू हो सकता है. जॉर्डन के दोस्‍त इजरायल ने चिंता जाहिर की है कि सीरिया में विद्रोहियों का बढ़त जॉर्डन में भी चरमपंथ को बढ़ावा दे सकती है. इससे किंग अब्दुल्ला के शासन को खतरा हो सकता है.

जॉर्डन में संघर्ष का इजरायल पर होगा असर

इन चिंताओं के बीच इजरायल के खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने जॉर्डन का दौरा किया है. इजरायल की कैबिनेट में इस बात पर चर्चा हुई है कि सीरियाई संघर्ष जॉर्डन में फैल सकता है, जिसका सीधा असर इजरायल पर होगा.

अरब देशों ने भी जाहिर की चिंता

हाल ही में इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के चीफ रोनेन बार और आईडीएफ खुफिया निदेशालय के प्रमुख मेजर-जनरल श्लोमी बिंदर ने जॉर्डन का दौरा किया है. अरब राजनयिकों ने भी इसे लेकर चिंता जताई है. यरूशलम पोस्ट ने एक अरब राजनयिक के हवाले से कहा है कि जॉर्डन, मिस्र और पड़ोसी देशों के अधिकारी सीरिया पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

दूसरे देशों में शुरू हो सकता है आंदोलन

अब दुनिया में इस बात को लेकर डर पैदा हो रहा है कि सीरिया में विद्रोह की सफलता दूसरे देशों में भी इस्लामिक आंदोलनों को बढ़ावा दे सकता है. राजनयिक ने कहा कि ‘सीरियाई विपक्ष की बयानबाजी अभी तक मध्यम रही है, लेकिन भविष्य के बारे में कहना मुश्किल होगा.’

ये भी पढ़ें :- भारतीय वैज्ञानिकों ने हीमोफीलिया ए के लिए विकसित की पहली मानव जीन थेरेपी

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version