कैटी पेरी ने कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो के साथ शेयर की फोटोज, रिश्ते का किया खुलासा

Must Read

Justin Trudeau-Katy Perry Relationship : अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी ने आखिरकार अपने निजी रिश्ते पर लगी अटकलों को खत्म कर दिया है. बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए स्‍पष्‍ट कर दिया है कि कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ उनका संबंध सिर्फ दोस्ती से कहीं आगे बढ़ चुका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्ट में दोनों को बेहद आरामदायक और खुशहाल अंदाज में साथ देखा गया और इसी वजह से उनके रिलेशन की चर्चाएं और भी तेज हे गई है.

जानकारी के मुताबिक, कैटी पेरी इन दिनों जापान टूर पर हैं. इसी दौरान उन्होंने ट्रूडो के साथ कई यादगार लम्हों की तस्वीरें पोस्ट कीं. बता दें कि एक तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते दिखते हैं, इसके साथ ही पेरी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि Tokyo times on tour and much more… यानी टोक्यो में टूर के दौरान बिताए गए कई खास पल.

दोनों के रिश्ते को लेकर उत्सुकता

ऐसे में इस खबर पर सबसे बड़ी मुहर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बयान ने लगाई है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि जस्टिन ट्रूडो अपनी पार्टनर के साथ जापान आए थे और उन्होंने उनके साथ लंच भी किया. किशिदा के इस बयान ने दुनिया भर में दोनों के रिश्ते को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी.

पेरिस में पेरी का बर्थडे

जानकारी के मुताबिक, ट्रूडो और कैटी पेरी पहली बार अक्टूबर 2025 में पेरिस में पेरी के 41वें जन्मदिन समारोह में एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए थे. इसके साथ ही कुछ ही समय पहले दोनों को कनाडा में अपने पालतू कुत्तों के साथ घूमते देखा गया था. उसी समय से दोनों की डेटिंग शुरू हुई और उन्हें कई निजी मौकों पर साथ देखा गया.

इसे भी पढ़ें :- फिर सुलग उठा दक्षिण चीन सागर का विवाद! फिलीपींस ने दागे तीन चमकते फ्लेयर

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This