रूसी सेना का यूक्रेन में ड्रोन-मिसाइलों से हमला, आठ घायल, कई एनर्जी स्टेशन और रेलवे ढांचे को नुकसान

Must Read

Kyiv: रूसी सेना ने शनिवार रात को यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया. 29 ठिकानों पर 653 ड्रोन और 51 मिसाइल दागीं. हालांकि यूक्रेन ने हमले का जवाब दिया और इनमें से 585 ड्रोन और 30 मिसाइलों को मार गिराया. हमले में आठ यूक्रेनी नागरिक घायल हुए. रूस के हमलों से कई एनर्जी स्टेशन और रेलवे ढांचे को नुकसान पहुंचा. जापोरेजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट कुछ समय के लिए ऑफ-साइट पावर से कट गया. हालांकि रिएक्टर बंद होने के कारण कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ. वहीं रूस ने भी यूक्रेन पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है.

रूस ने गलती से अपने ही एक शहर पर गिरा दिया बम

रूस ने यूक्रेन पर हमले के दौरान गलती से अपने ही एक शहर बेल्गोरोड (यूक्रेन सीमा से करीब 40 किमी दूर) पर FAB-1000 (हाई-एक्सप्लोसिव बम) गिरा दिया. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. बम का कुल वजन लगभग 1000 किलो के करीब था. बम पूरी तरह फटा नहीं लेकिन जमीन पर जोरदार धमाका हुआ और एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया. हमले के बाद यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच तीन दिनों की वार्ता बिना किसी सफलता के खत्म हो गई.

मैक्रों अमेरिका की नीयत को लेकर जता चुके हैं आशंका

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रम्प के शांति दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर के साथ फोन पर बातचीत की थी. वहीं यूरोपीय नेता सोमवार को लंदन में मिलने की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अमेरिका की नीयत को लेकर आशंका जता चुके हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका यूक्रेन को धोखा दे सकता है.

यूक्रेन रूस के तेल रिफाइनरियों पर लगातार हमले

रूस ने भी दावा किया कि उसने रातभर में 116 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. साथ ही यूक्रेन ने रूस के रयाजान तेल रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया. यूक्रेनी सेना और रूसी क्षेत्रीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की. पिछले कुछ महीनों से यूक्रेन रूस के तेल रिफाइनरियों पर लगातार हमले कर रहा है ताकि रूस का तेल निर्यात आय कम हो. राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमले का टारगेट बिजली स्टेशन और ग्रिड से जुड़े ढांचे थे. हमलों के कारण कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट हुए. फास्टिव (कीव के पास) में एक ड्रोन हमले ने रेलवे स्टेशन को पूरी तरह नष्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें. गोंडा में हादसाः कार और बस की टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की मौत, तीन गंभीर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This