धमाके से दहला काबुल, भारतीय दूतावास के पास विस्फोट में चार घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kabul Explosion: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल धमाके से दहल गई. आज सुबह करीब 10 बजे काबुल में हुए विस्‍फोट में चार लोग घायल हो गए हैं. काबुल पुलिस कमांडो के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि काबुल एयर पोर्ट की सड़क पर और शेख जायद अस्पताल के पास धमाका हुआ है, जिसमें चार लोग जख्‍मी हो गए. शेख जायद अस्पताल काबुल में भारतीय दूतावास के पास है. हालांकि इस हमले में किसी भी भारतीय के घायल होने की खबर नहीं है.

हमले की जांच शुरू

तालिबानी अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे का उद्देश्‍य अभी साफ नहीं है. अधिकारियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है. बता दें कि इससे पहले भी भारतीय दूतावास के पास हमले हुए हैं. साल 2020 से ही भारतीय दूतावास पूरी तरह ऑपरेशनल नहीं है. तालिबान के कब्‍जे के कारण भारत सरकार ने इसका संचालन काफी हद तक बंद कर दिया है.

इससे पहले भारतीय दूतावास स्टाफ पर हमला

हाल ही में मंगलवार को अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय दूतावास के लोकल स्टाफ पर हमला हुआ था. भारतीय दूतावास के ऑपरेशनल न होने के कारण वहां सिर्फ स्‍थानीय लॉकल स्टॉफ ही काम करता है.

ये भी पढ़ें :- एस जयशंकर ने ट्रंप सरकार के नामित NSA वाल्ट्ज से की मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version