कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना,बोलीं- ‘ट्रंप इस देश को चलाने के लिए स्वस्थ्य नहीं…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: ट्रंप इस देश को चलाने के लिए स्वस्थ्य नहीं हैं. “कल ही हमें पता चला कि ट्रंप के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली, जो कि एक चार स्टार रिटायर्ड जनरल हैं, उन्होंने माना कि जब ट्रंप राष्ट्रपति थे, तब वे ऐसे जनरल (सैन्य अफसर) चाहते थे, जो अडोल्फ हिटलर की तरह हों. उक्‍त बातें बुधवार को कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कही, “हैरिस ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बोला क्योंकि वह ऐसी सेना नहीं चाहते थे, जो अमेरिकी संविधान के प्रति वफादार हो.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने साथी अमेरिकियों को दुश्मन‘ दिया करार

वह ऐसी सेना चाहते थे, जो उनके प्रति वफादार रहे। ऐसी सेना, जो उनके आदेश माने, फिर चाहे वह उसे कानून तोड़ने के लिए कहें या अमेरिकी संविधान के प्रति उनकी शपथ तोड़ने को.” बता दें  कि अगले महीने 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक की ओर से उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस के बीच जुबानी जंग का माहौल है. हैरिस ने आगे कहा, “बीते एक हफ्ते में ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने साथी अमेरिकियों को ‘अंदर का दुश्मन’ करार दिया और साथ ही यह भी कहा कि वह अमेरिकी नागरिकों के पीछे अमेरिकी सेना को लगा देंगे.”

यह भी पढ़े: Ayodhya: संदिग्ध हाल में ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version