केन्या बस एक्सीडेंट में 5 भारतीयों की मौत, 27 घायल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kenya Bus Accident: केन्या में एक बस दुर्घटना में पांच भारतीयों की मौत हो गई्. ये भारतीय नागरिक कतर में रह रहे थे और छुट्टियां मनाने के लिए केन्या गए हुए थे. दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने हादसे की जानकारी दी है. दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा ‘‘कतर से 28 भारतीयों का एक समूह केन्या की यात्रा पर था, जहां बस दुर्भाग्यपूर्ण रूप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वो सफर कर रहे थे.’’  नैरोबी में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी घटनास्‍थल पर हैं और हरसंभव मदद दिया जा रहा हैं.

भारतीय उच्चायोग कर रहा हरसंभव मदद

नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘हम न्यांदरुआ काउंटी में ओल जोरोरोक-नाकुरु रोड पर हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुखी हैं, जिसमें 5 भारतीय नागरिकों की जान चली गई.’ भारतीय उच्चायोग ने कहा कि, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. उच्चायोग की काउंसलर टीम घटनास्‍थल पर है और सभी आवश्यक सहायता देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है.”

खाई में गिर गई बस

‘द गल्फ टाइम्स’ अखबार के अनुसार, जिस बस में भारतीय पर्यटक यात्रा कर रहे थे वह अनियंत्रित हो गई और उत्तरपूर्वी काउंटी न्यांदरुआ में एक खाई में गिर गई. अखबार ने सामुदायिक सूत्रों के हवाले से कहा कि दुर्घटना में दक्षिण भारत के कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 27 लोग घायल हैं. घायलों को केन्या के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अभी तक मृतकों की पहचान सत्यापित नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें :- शातिर सोनम की एक और साजिश का खुलासा, अगर राजा जिंदा बचता तो बनाया था ये प्लान

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This