बांग्लादेश में तेज हुई चुनाव कराने की मांग! पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने किया ये आह्वान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khaleda Zia: बांग्लादेश में पिछले साल पांच अगस्‍त को शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद अतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मुहम्‍मद युनूस देश की बागडोर संभाल रहे है. हालांकि अब देश में चुनाव कराएं जाने की मांग तेज हो रही है.

इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने गुरुवार को देश में लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था को बहाल करने के लिए सभी को स्‍वीकार्य राष्‍ट्रीय चुनाव कराने का आह्वान किया. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि “फासीवादी देशद्रोही” अब भी जुलाई के विद्रोह की उपलब्धियों को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं

इस मामले में जनता का बढ़ता जा रहा संदेह

इतना ही नहीं, खालिदा जिया के पुत्र और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से तटस्थता बनाए रखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्षता पर जनता का संदेह बढ़ता जा रहा है.

जिया ने किया ये आग्रह

बता दें कि बांग्‍लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री चुकीं खालिदा जिया ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संबोधन में कहा कि फासीवादी देशद्रोही अपनी साजिशों को लेकर सक्रिय हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने सभी से बांग्‍लादेश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया.

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि फासीवादी शासक जन आंदोलन के दौरान भाग गया. उन्‍होंने कहा कि लोगों को उम्‍मीद था कि मौजूदा अंतरिम सरकार राष्ट्र के रखरखाव के लिए न्यूनतम सुधारों को जल्दी पूरा करेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में वापसी के लिए सभी को स्वीकार्य चुनाव कराएगी.

हम चाहते हैं लोकतांत्रिक बांग्लादेश का निर्माण

जिया ने आगे कहा कि आइये हम लोकतांत्रिक बांग्लादेश के निर्माण के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएं. हम एकता को और तेज करें. हालांकि मैं इलाज के लिए ब्रिटेन में हूं, लेकिन मैं हमेशा आपके साथ हूं.

करीब 4,000 पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक बीएनपी अध्यक्ष रहमान ने अंतरिम सरकार से तटस्थता बनाए रखने को कहा. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि सरकार की निष्पक्षता को लेकर लोगों में चिंताएं पहले ही उभर चुकी हैं. मैं सरकार से तटस्थता बनाए रखने में ज्यादा सतर्क रहने का आग्रह करता हूं.”

इसे भी पढें:-वर्ल्ड वॉर 3 की तैयारी में नार्थ कोरिया! मिसाइल परीक्षण के बाद किम जोंग ने दिए परमाणु हमले को तैयार रहने का निर्देश

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version