बांग्लादेश में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें धाराशायी, तीन की मौत, भारत में भी महसूस किए गए झटके

New Delhi: बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह आए भूकंप से कई इमारतें गिरकर धाराशायी हो गई हैं. मलबे में दबकर कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. भारत में कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 10.10 बजे यह झटका आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है. 17 सेकेंड तक धरती डोली. इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया गया है. पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

10 KM की गहराई पर आया था भूकंप

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप 10 KM की गहराई पर आया था. भूकंप का केंद्र भले ही बांग्लादेश रहा हो लेकिन झटके बंगाल के कई जिलों में भी महसूस किए गए. कोलकाता और अन्य कई जिलों में लोग दहशत के बाद घरों से बाहर निकल आए.

कम से कम तीन लोगों की गई जान

बांग्लादेश में आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गई हैं. पुलिस ने बताया कि कम से कम तीन लोगों की जान गई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसारए भूकंप के कारण इमारतें देर तक डोलती रहीं. ढाका में एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले सदमान साकिब ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया. हम ऑफिस में थे जब फर्नीचर हिलने लगा. हम सीढ़ियों से उतरकर सड़क पर आए और देखा कि दूसरे लोग पहले से ही सड़क पर थे.

पाकिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

शुक्रवार तड़के सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह तड़के जोरदार भूकंप के झटके लगे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

इसे भी पढ़ें. सेशन से ज्यादा समय तो लग गया आने में…, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम पर ली चुटकी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version