ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करने पर जताई अपनी सहमति, रूस की चुनौतियों से निपटने की तैयारी

Moscow: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क में उनसे मुलाकात करने पर सहमत हो गए हैं और यूक्रेन अमेरिकी टीम के साथ समन्वय में शांति की दिशा में गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं और यह मुलाकात बहुत कुछ बदल सकती है. कूटनीतिक स्तर पर सकारात्मक गति बनी हुई है.

तारीख या संभावित एजेंडा की जानकारी नहीं

हालांकि, उन्होंने मुलाकात की तारीख या संभावित एजेंडा की जानकारी नहीं दी. उन्होंने बताया कि बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी शांति समझौते या उसके क्रियान्वयन की समयसीमा की घोषणा नहीं की गई. जेलेंस्की ने कहा कि शांति स्थापित करना यूक्रेन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा जैसे मुद्दों को भी चर्चा का हिस्सा बताया. साथ ही कहा कि तनाव कम करने और बुनियादी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए कुछ प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है.

यूक्रेन इस दिशा में ठोस कदम उठाने को तैयार

उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन इस दिशा में ठोस कदम उठाने को तैयार है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत लगातार जारी है. इस बीच रूस ने को कहा है कि अमेरिका द्वारा उसके तेल और गैस निर्यात पर लगाए गए नए प्रतिबंध न तो दोनों देशों के संबंधों को बहाल करेंगे और न ही यूक्रेन में शांति स्थापित करने में मददगार साबित होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दिया.

शैडो फ्लीट टैंकरों को भी निशाना बनाया

इस कानून के तहत रूस के ऊर्जा और रक्षा उद्योगों के साथ-साथ तेल ढोने वाले उसके तथाकथित शैडो फ्लीट टैंकरों को भी निशाना बनाया गया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस पहले ही प्रतिबंधों के अनुरूप खुद को काफी हद तक ढाल चुका है और इनके असर को कम करने के तरीके भी खोज चुका है. उन्होंने कहा कि रूस के कई व्यापारिक साझेदार भी ऐसे प्रतिबंधों का विरोध करते हैं.

इसे भी पढ़ें. UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का 4 देशों ने किया समर्थन, जानें भारत के कैसे काम आएगा V4

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version