कुवैत अग्निकांड में मरने वाले भारतीय किस राज्य के कितने, जानिए पूरा आंकड़ा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuwait Mangaf building fire: कुवैत के दक्षिणी मंगफ में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक इमारत में आग लग गई. आग लगने के कारण इमारत में रह रहे 45 भारतीयों की जलकर मौत हो गई. वहीं, करीब 50 से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मरने वालों में सबसे ज्यादा केरल के लोग हैं. इस अग्निकांड हादसे में मारे गए लोगों में केरल के 23 लोग हैं. बाकी भारत के अन्य राज्यों के लोग हैं.

शवों को लेकर केरल पहुंचा विमान

कुवैत में हुए इस अग्निकांड में मारे गए लोगों के शवों को लेकर इंडियन एयरफोर्स का विमान केरल के कोच्चि पहुंच गया है. विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी इस विमान में खुद सवार हैं. कोच्चि में शवों को उतारने के बाद यह विमान दिल्ली पहुंचेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर भारत के लोग भी इस हादसे में मारे गए हैं.

किस राज्य के कितने लोग

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुल 45 भारतीयों की मौत होने की पुष्टी हुई है. हादसे में केरल के 23 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तमिलनाडु के सात, आंध्र प्रदेश के तीन, उत्तर प्रदेश के तीन, ओडिशा के दो लोग इस हादसे में मारे गए हैं.

केरल 23
तमिलनाडु 7
आंध्र प्रदेश 3
उत्तर प्रदेश 3
ओडिशा 2
बाकी सात अलग-अलग राज्यों से 1-1 7

पीएम ने जताया था दुख

कुवैत में हुए इस अग्निकांड को लेकर पीएम मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग भी की. इसी के साथ उन्होंने इस हादसे को लेकर दुख भी जताया है. हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को तमिलनाडु सरकार और केरल सरकार ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने इस हादसे में जान गवानें वालों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बात कही है.

इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.”

यह भी पढ़ें: G7 समिट में शामिल होने इटली पहुंचे पीएम मोदी, वर्ल्ड लीडर्स से करेंगे मुलाकात; जानिए पूरा कार्यक्रम

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version