Postage Stamp: रामलला पर डाक टिकट जारी करने वाला पहला देश बना लाओस, विदेश मंत्री ने शेयर की तस्वीरें

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Postage Stamp: दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस भगवान श्री रामलला पर डाक टिकट जारी किया है. इसके साथ ही वह रामलला पर पोस्टल स्‍टैंप जारी कराने वाला पहला देश बन गया है. इस खास डाक टिकट पर अयोध्या में श्री रामलला की तस्‍वीर बनी हुई है. रामलला के साथ ही महात्मा गौतम बुद्ध पर भी डाक टिकट जारी किया गया है. भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की.

विदेश मंत्री ने दी जानकारी

बता दें कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ASEAN की बैठकों  में शामिल होने के लिए लाओस दौरे पर गए थे. शनिवार को लाओस के उपप्रधानमंत्री सेलुमक्से कोमासिथ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये खास डाक टिकट जारी किए. डॉ एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्‍ट में लिखा, रामायण और बौद्ध धर्म के हमारे साझा सांस्कृतिक खजाने का जश्न मनाते हुए एक विशेष टिकट सेट जारी किया गया. बौद्ध धर्म के वजह से सदियों से भारत और लाओस के बीच अच्छे संबंध हैं.

वहीं विश्व हिंदू परिषद ने लाओस के इस फैसले का स्वागत किया. विहिप मीडिया प्रभारी ने लाओस द्वारा भगवान श्री रामलला पर डाक टिकट जारी किये जाने पर कहा कि यह बहुत प्रसन्नता देने वाला अवसर है,जो अपने पूर्वजों और भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठावान है. भगवान श्री रामलला हमारी धर्म संस्कृति के मेरूदंड हैं, जो जन-जन में बसे हैं.

टिकटों के साथ कैप्शन

डाक टिकट में इसी वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या के राममंदिर में विराजित रामलला की काले पत्थर से निर्मित 51 इंच की प्रतिमा को दिखाया गया है. साथ ही लाओस की प्राचीन राजधानी लुआंग प्रबांग में भगवान गौतम बुद्ध की ऐतिहासिक प्रतिमा को टिकट में प्रदर्शित किया गया है.

ये भी पढ़ें :- कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में कैसे फंस गए छात्र? IAS कोचिंग सेंटर में हादसे की पूरी डिटेल आई सामने

 

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version