Laos News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी से की मुलाकात, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Laos News: गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा व पूर्व में हुए समझौतों के प्रति ‘पूर्ण सम्मान’ सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया. वांग यी से मुलाकात के बाद एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्‍ट कर कहा, “आज वियनतियाने में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की.

हमने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा को जारी रखा. सीमा की स्थिति निश्चित रूप से हमारे संबंधों की स्थिति पर प्रतिबिंबित होगी. एस.  जयशंकर-वागं यी की ये मुलाकात पूर्वी लद्दाख में पांच साल पहले से जारी सीमा विवाद के बीच हुई है. उन्‍होंने आगे कहा कि हमने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश देने की जरूरत पर सहमति जताई.

एलएसी और पिछले समझौतों के लिए पूर्ण सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए. हमारे संबंधों को स्थिर करना हमारे पारस्परिक हित में है. हमें तात्कालिक मुद्दों पर तात्कालिकता की भावना के साथ विचार करना चाहिए. दोनों नेताओं ने इस महीने की शुरुआत में कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की थी.

यह भी पढ़े: बलिया वसूली कांड: CM योगी का एक्शन, SP-ASP पर गिरी गाज, CO निलंबित, SO सहित 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version