बरेलीः बेटी पर गिरा HT करंट प्रवाहित तार, बचाने में मां की भी गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के बरेली से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार को यहां बहेड़ी थाना क्षेत्र के सकरस गांव में एक किसान के मकान की छत पर गिरे 11 हजार के करंट प्रवाहित हाईटेंशन तार की जद में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया. वहीं लोगों में बिजली के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शांत कराया. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

छत पर टूटकर गिरा हाईटेंशन का तार
जानकारी के अनुसार, गांव चिपकिया निवासी आरती (30 वर्ष) अपनी पुत्री तनु (12 वर्ष) के साथ अपने रिश्तेदार अर्जुन के पुत्र के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सकरस गांव आई थी. शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे आरती अपनी बेटी के साथ मकान की छत पर गई थी. इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर तनु के पैर पर गिरा, जिससे करंट लगने से वह छटपटाने लगी. उसको बचाने के लिए मां आरती दौड़ी और वह भी करंट की जद में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार
इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. लोगों ने तत्काल सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई. इसके बाद दोनों के शव हटाकर छत से नीचे लाया गया. सूचना मिलते ही एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. गांव वालों ने विद्युत निगम की लापरवाही के चलते घटना होने का आरोप लगाया. आरोपियों पर कार्रवाई के साथ मकान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग करते हुए हो-हल्ला करने लगे. पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Latest News

Raksha Bandhan 2026: 3 या 5… भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठें लगाएं? जानें त्रिदेव और पंचतत्वों का प्रतीक

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. हर साल...

More Articles Like This

Exit mobile version