इज़राइल का लेबनान में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के तीन कमांडर ढेर, संघर्ष में बदल सकता है तनाव

Lebanon: इज़राइल ने लेबनान में बडी कार्रवाई की है. इज़राइली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के तीन कमांडर समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 35 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. दूसरी ओर विश्लेषकों का कहना है कि यदि जवाबी कार्रवाई होती है तो यह टकराव व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकता है.

रियाक इलाके में एक इमारत को बनाया निशाना

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी National News Agency (NNA) के मुताबिक रियाक इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जहां हताहतों की संख्या शुरू में 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में बढ़कर 11 हो गई. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक मारे गए लोगों में हिजबुल्लाह के तीन वरिष्ठ कमांडर हुसैन मोहम्मद यागी, अली ज़ैद अल-मूसावी और मोहम्मद इब्राहिम अल-मूसावी शामिल हैं.

हिजबुल्लाह ने बताया रक्षा में शहीद

हिजबुल्लाह ने आधिकारिक बयान जारी कर हुसैन मोहम्मद यागी को लेबनान और उसके लोगों की रक्षा में शहीद बताया. लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार इज़राइली युद्धक विमानों ने पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर कुल छह हवाई हमले किए. सिविल डिफेंस टीमों द्वारा मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है. हालांकि इस हमले पर इज़राइल की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

हवाई हमलों से हालात फिर गंभीर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इज़राइली हवाई हमलों ने हालात को फिर गंभीर बना दिया. नवंबर 2024 से लागू युद्धविराम के बावजूद ये हमले हुए हैं. हमलों से कुछ दिन पहले 16 फरवरी को हिजबुल्लाह के नेता Naim Qassem ने कहा था कि यदि इज़राइल ने तनाव बढ़ाया तो उसे दर्दनाक जवाब दिया जाएगा.

इज़राइली अभियानों को समर्थन दे रहा है US

उन्होंने अमेरिका पर भी आरोप लगाया कि वह इज़राइली सैन्य अभियानों को राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन दे रहा है. अक्टूबर 2023 में गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद से इज़राइल और हिजबुल्लाह के बीच सीमा पार झड़पें जारी हैं. 27 नवंबर 2024 को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम लागू हुआ था लेकिन हालिया एयरस्ट्राइक ने संकेत दिया है कि क्षेत्र में शांति अब भी नाजुक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें. भारत में बनेगा बड़ा AI हब, Microsoft ने भी खोला खजाना, लोगों की जिंदगी होगी आसान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version