हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े लियोनेल मेसी, बोले- निजी परेशानियों की वजह से आए थे मेरे आंखों में आंसू

New Delhi: अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले लियोनेल मेसी ने कहा है कि मेरे आंखों में आंसू निजी परेशानियों की वजह से थे. दरअसल, मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हैट्रिक के साथ की. इस ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ ही उन्होंने जर्मन फुटबॉलर मीरोस्लाव क्लोज के ऑल टाइम वर्ल्ड कप गोल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मैच के बाद मेसी की आंखों में आंसू थे.

आंसू निजी परेशानियों की वजह से थे

इसे लेकर उन्होंने खुलासा किया कि अर्जेंटीना की अल्जीरिया पर जीत के दौरान उनके आंसू निजी परेशानियों की वजह से थे. अर्जेंटीना की ग्रुप जे भिड़ंत में अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 की जीत में पहला गोल करने के बाद मेसी साफ तौर पर भावुक नजर आए. कई लोगों ने माना कि यह पल मौके से जुड़ा था. 38 साल के मेसी ने बाद में बताया कि उनकी भावनाएं खेल से बाहर की चुनौतियों से जुड़ी थीं.

फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं

मैच के बाद उन्होंने कहा कि इसका फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं था, मैं कुछ मुश्किल दिनों से गुजरा. यह पूरी तरह खेल से अलग मामला था. मैं कुछ कठिन, जटिल दिनों से गुजरा. अर्जेंटीना के कप्तान ने उन परेशानियों के कारणों का विस्तार से जिक्र नहीं किया. उन्होंने अपने साथियों और राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें उस दौर में मदद की. उन्होंने कहा कि मैं पूरी टीम, अपने साथियों का आभारी हूं. उन्होंने मेरी भलाई के लिए बहुत प्रयास किया.

करियर की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक

अर्जेंटीना के लिए मेसी 200वां इंटरनेशनल मैच और रिकॉर्ड छठे फीफा वर्ल्ड कप में खेलने उतरे थे. उन्होंने जोरदार शॉट से स्कोरिंग की शुरुआत की और फिर दो और गोल कर करियर की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक पूरी की. इस हैट्रिक से उनके वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 16 हो गई, जिससे वह जर्मन महान मीरोस्लाव क्लोज़ के साथ पुरुषों के ऑल टाइम स्कोरिंग चार्ट में शीर्ष पर आ गए.

बहुत खुश और आभारी हूं

इसे लेकर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैंने जो भी अनुभव किया, वह सब जी पाया. जो मैं अभी महसूस कर रहा हूं, वह सबके ऊपर है. मैं इस शानदार ग्रुप के लिए बहुत खुश और आभारी हूं. मैं इसका खूब आनंद ले रहा हूं.

इसे भी पढ़ें. OP राजभर का दावा- ‘सपा में बड़ी टूट होना तय’, बोले- रामगोपाल यादव ने अमित शाह को भेजा पत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version