वैश्विक सप्लाई चेन पर भी बढ़ा खतरा, होर्मुज के पास फंसा थाईलैंड का जहाज, क्रू अब भी लापता

Must Read

America Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान के हमले का शिकार बना थाईलैंड का कार्गो जहाज Mayuree Naree अब केश्म आइलैंड के पास फंस गया है. यह जहाज 11 मार्च को हमले के बाद क्रू की ओर से छोड़ दिया गया था और उसके तीन नाविक अब भी लापता बताए जा रहे हैं. जहाज रामचाह गांव के पास जाकर अटक गया.

वैश्विक सप्लाई चेन पर भी खतरा

इस घटना से साफ है कि जंग का असर अब समुद्री व्यापार और शिपिंग रूट्स पर गंभीर रूप से पड़ रहा है, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर भी खतरा बढ़ गया है. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले संभावित हमलों को फिलहाल 10 दिनों के लिए टाल दिया है. ट्रंप ने अपने बयान में कहा, ‘बातचीत जारी है और बहुत अच्छी चल रही है, भले ही कुछ लोग इसके उलट कह रहे हों.’

अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को बनाएगा निशाना

उन्होंने साफ किया कि अगर ईरान तय शर्तों को पूरा नहीं करता है तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने खुलासा किया कि ईरान ने शुरुआत में 7 दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन उन्होंने 10 दिन देने का फैसला किया. ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से मुझसे समय मांगा, इसलिए मैंने उन्हें 10 दिन दे दिए.

ईरान इस फैसले से ‘बहुत खुश’

ट्रंप के मुताबिक, ईरान इस फैसले से ‘बहुत खुश’ है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर तय समय के भीतर कोई समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका कड़ा कदम उठाएगा. दरअसल, इससे पहले ट्रंप ने ईरान को सिर्फ 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले. बाद में इसे बढ़ाकर 5 दिन किया गया और अब फिर 10 दिन की नई डेडलाइन दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें. सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया PM Modi का आभार

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This