गुनाह कबुल करते हुए कोर्ट में रो पडा ड्राइवर, बोला-हां मैंने जानबूझकर ही भीड़ पर चढ़ाई थी कार!

Britain: ब्रिटेन में लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग विजय परेड के दौरान भीड़ पर कार चढ़ाने वाला आरोपी पॉल डॉयल बुधवार को अदालत में नाटकीय ढंग से अपनी दलील बदलते हुए टूट गया और फफक-फफक कर रो पडा. इस दौरान उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया. पॉल डॉयल ने स्वीकार किया कि उसने लिवरपूल के प्रीमियर लीग विजय परेड में जानबूझकर अपनी कार भीड़ में घुसा दी थी, जिससे कई लोग घायल हो गए थे.

ज्यादातर आरोपों पर दोषी कहकर सबको चौंकाया

महीनों तक गुनाह न कबुल करने के बाद पॉल डॉयल 31 गंभीर अपराधों में ज्यादातर आरोपों पर दोषी कहकर सबको चौंका दिया. आरोपी पॉल डॉयल ने महीनों तक 31 आपराधिक आरोपों से मना किया था. पॉल डॉयल पर लगे आरोपों में लिवरपूल शहर के केंद्र की घटना के दौरान गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाना, घायल करना, झगड़ा करना और खतरनाक ड्राइविंग करना शामिल था.

सनसनीखेज ढंग से बदल दिया अपना बयान

महीनों तक गुनाह न कबुल करने के बाद बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब अभियोजक उसके खिलाफ सबूत पेश करने की तैयारी कर रहे थे तो 54 वर्षीय व्यक्ति ने सनसनीखेज ढंग से अपना बयान बदल दिया. सूट और चश्मा पहने हुए आरोपी पॉल डॉयल रो रहा था और फर्श को घूर रहा था. वह लड़खड़ाती आवाज में हर बार अपने आप को दोषी कह रहा था.

दो दिनों में सुनाएंगे सजा

न्यायाधीश एंड्रयू मेनरी ने कहा कि वह 15 दिसंबर से शुरू होकर दो दिनों में सजा सुनाएंगे. उन्होंने आरोपी डॉयल से कहा कि वह कुछ अवधि की हिरासत की सजा के लिए तैयार रहें. सबसे गंभीर अपराधों के लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है. तीन बच्चों के पिता डॉयल, जो गिरफ्तारी के बाद से ही हिरासत में हैं, सजा सुनाए जाने तक जेल में ही रहेंगे.

जानबूझकर अपने वाहन को हथियार के रूप में किया इस्तेमाल

26 मई को लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग विजय परेड के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक लिवरपूल के सिटी सेंटर में उमड़ पड़े थे. परेड के लिए सड़कें बंद थी. इसी दौरान डॉयल ने जानबूझकर अपने वाहन को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और भीड़ में कार चढ़ा दी. मर्सीसाइड पुलिस के अनुसार उसने 134 लोगों को घायल कर दिया, जिनमें शिशु अन्य बच्चे और वयस्क शामिल थे.

इसे भी पढ़ें. गोलीबारी के बाद एक्शन में ट्रंप, अफगानी हमलावर की गिरफ्तारी पर बोले-‘उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version