‘समाज में ऐसी नफरत की कोई जगह नहीं’, लंदन में एंबुलेंसों को जलाए जाने पर भड़के PM स्टार्मर

London: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लंदन में चार एंबुलेंसों को जलाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे गहराई से झकझोर देने वाला एंटी-सेमिटिक आगजनी हमला बताया. कहा कि समाज में ऐसी नफरत की कोई जगह नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी के पास जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस को बताए.

यहूदी समुदाय को बनाया निशाना

बता दें कि लंदन के उत्तर-पश्चिम इलाके गोल्डर्स ग्रीन में यहूदी समुदाय को निशाना बनाते हुए एक गंभीर आगजनी की घटना सामने आई. यहां सोमवार तड़के करीब 1:45 बजे चार एंबुलेंसों को आग के हवाले कर दिया गया. ये एंबुलेंस यहूदी समुदाय की आपात सेवा से जुड़ी थीं और हाईफील्ड रोड पर खड़ी थीं, जब अज्ञात लोगों ने उन्हें निशाना बनाया.

CCTV फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले को एंटी-सेमिटिक हेट क्राइम के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध लोगों को एंबुलेंस में आग लगाते हुए देखा गया है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आग लगने के दौरान कुछ धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिन्हें एंबुलेंस में मौजूद गैस कैनिस्टर से जोड़ा जा रहा है. इससे स्थिति और खतरनाक हो गई थी, लेकिन दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया.

इलाके में सड़कें बंद

सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के घरों को खाली कराया गया और इलाके में सड़कें बंद कर दी गईं. राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इस घटना के बाद यहूदी समुदाय में डर और चिंता का माहौल है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इलाके में अतिरिक्त गश्त बढ़ाई जाएगी और समुदाय के लोगों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. ‘संकट के समय दुनिया को सुनाई देनी चाहिए भारत की आवाज’, पश्चिमी एशिया के हालात पर  लोकसभा में बोले PM मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version