London: किंग चार्ल्स का आधिकारिक मुख्यालय बनेगा बकिंघम पैलेस, क्लेरेंस हाउस में रहने का प्लान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लंदनः अब ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय और क्वीन कैमिला बकिंघम पैलेस का उपयोग निवास के बजाय अपने आधिकारिक लंदन मुख्यालय के रूप में करेंगे. इस अवधि में बकिंघम पैलेस में निर्धारित 370 मिलियन पाउंड के नवीनीकरण परियोजना का कार्य अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा.

शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि क्वीन विक्टोरिया के शासनकाल से शाही निवास रहे बकिंघम पैलेस के बजाय 77 वर्षीय ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स ‘क्लेरेंस हाउस’ में निवास करने की योजना बना रहे हैं.

इससे 18वीं सदी के इस ऐतिहासिक बकिंघम पैलेस तक जनता की पहुंच बढ़ेगी. हालांकि, किंग और क्वीन 2005 से क्लेरेंस हाउस का उपयोग अपने लंदन घर के रूप में कर रहे हैं.

चार्ल्स पहले राजा बने, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत कर बिल प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12.9 मिलियन पाउंड के भुगतान का ब्योरा दिया है. किंग चार्ल्स के चुकाए गए कर की मात्रा उन्हें ब्रिटेन के शीर्ष 100 करदाताओं में रखती है.

क्या कहा गया बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में?

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘इस परियोजना के पूरा होने पर किंग और क्वीन बकिंघम पैलेस को शाही जीवन के समारोह केंद्र, रॉयल हाउसहोल्ड का प्राथमिक कार्यस्थल और राष्ट्रीय धरोहर संपत्ति बना रहे हैं.’ पैलेस भवन में 10 साल की नवीनीकरण परियोजना के तहत बॉयलर, इलेक्ट्रिकल केबल और पाइपों को बदला जा रहा है, ताकि आग और बाढ़ के जोखिम को कम किया जा सके.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version