Los Angeles fire: लॉस एंजिल्स में आग का तांडव जारी, अब तक 26 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Los Angeles Fire: अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में आग का तांडव जारी है. इस आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है. लॉस एंजिल्‍स में लगी आग में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है. खबर के मुताबिक, इस घटना में अब तक 13 लाख करोड़ रुपए (135-150 बिलियन डॉलर) के नुकसान की आशंका है.

16 लोग लापता

अधिकारियों के मुताबिक, ईटन और पैलिसेड्स में 16 लोग लापता है. इनकी संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है. इसी बीच मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने का अनुमान जताया है. हालांकि इसे देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है.

और तेज चलेगी आग! 

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने आग को लेकर चेतावनी जारी की है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने क्षेत्र में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हवा की गति 113 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग और प्रचंड हो सकती है. लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं.

बेहद भयावह हैं हालात

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि हालात काफी भयावह हैं. ईटॉन क्षेत्र में आग लगने की घटना में कई लोग लापता हो गए है. पैलिसेड्स से चार लोग लापता बताए गए है. लूना ने बताया कि कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका है. अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि जिन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से ऐसे लोग कितने हैं जिनके लापता होने की सूचना दर्ज की गई है.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

लॉस एंजिलिस काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पैलिसेड्स क्षेत्र में आग से 8 लोग और ईटॉन क्षेत्र में आग से 16 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा बना रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक लॉस एंजिल्‍स में लगी आग से अब तक करीब 11.60 लाख करोड़ से लेकर 13 लाख करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है.

ये भी पढ़ें :- सऊदी अरब में 14 जनवरी से लागू होंगे वीजा के नए नियम, भारतीयों के लिए विशेष रूप से किए गए बदलाव

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version