Maha Kumbh में दुनिया का सबसे बड़ा यज्ञ! 5.51 करोड़ रुद्राक्ष से बना शिवलिंग, 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्रों से गूंजेगा ब्रह्मांड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन से ही प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान कई साधु-संत आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जो श्रद्धालुओं को काफी पसंद आ रहे हैं. इसी बीच बाबा मौनी भी काफी चर्चा में बनें हुए है. इनका भव्‍य शिविर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इस शिविर में भव्यता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.

बता दें के इस शिविर की खास बात ये है कि इसमें 12 ज्योतिर्लिंग को बनाया गया है, जिसमें 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, इस शिविर में 108 कुंड स्थापित किए गए हैं.

शिविर में वैदिक मंत्रों का जाप

कहा जा रहा है कि मौनी बाबा के शिविर में 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्रों का जाप किया जाएगा. इय धार्मिक अनुष्ठानों से संगम नगरी की फिजा धार्मिक उल्लास से गुंजायमान होगी और यह आयोजन आध्यात्मिक अनुभव और महाकुंभ के महत्व को और बढ़ाता है.

हिंदुओं की रक्षा और मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था है उद्देश्‍य  

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान मौनी बाबा ने बताया कि शिविर में 12 ज्योतिर्लिंग बनाए गए हैं, जो देश की रक्षा, सुरक्षा, भारत के गौरव, आतंकवाद के विनाश और काशी-मथुरा मंदिर के निर्माण के लिए बनाए गए हैं. इन ज्योतिर्लिंगों को बनाने का मुख्‍य उद्देश्य देश में हिंदुओं की रक्षा करना और भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की कामना करना है.

इसे भी पढें:-कर्मों का कर्ता बन कर्मफल से सम्बन्ध जोड़ने से ही जीव होता है सुखी: दिव्य मोरारी बापू 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version