Mass shooting in Canada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल में हुई गोलीबारी पर खेद जताया. पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “कनाडा में हुई भयानक शूटिंग से सदमे में हूं. मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. इस गहरे दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है.”
Deeply shocked by the horrendous shooting in Canada. I extend my heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones and wish a speedy recovery to the injured. India stands in solidarity with the people of Canada in this moment of profound grief. @MarkJCarney
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2026
मास शूटिंग में मारे गए नौ लोग
पीएम मोदी का यह बयान ब्रिटिश कोलंबिया के एक माइनिंग टाउन में स्थित स्कूल में हुई मास शूटिंग के बाद आया है, जिसमें नौ लोग मारे गए थें. इलाके के फेडरल पुलिस चीफ सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड ने बताया कि टम्बलर रिज के एक लोकल हाई स्कूल में सात लोग और एक घर में दो अन्य लोग मृत पाए गए. इसके अलावा, उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कथित शूटर की भी मौत हो गई है.
महिला, या महिला के वेश में कोई पुरुष, कौन था शूटर?
प्रांत में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) उत्तरी जिले की कमान संभाल रहे फ्लॉयड ने कहा कि स्कूल में लगभग 100 स्टाफ और छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें निकाला गया है. ऐसे संकेत थे कि शूटर कोई महिला थी या महिला के कपड़े पहने कोई व्यक्ति था.
निजी कारणों और जांच का हवाला देते हुए, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि शूटर कोई विद्यार्थी था या कोई वयस्क, लेकिन उन्होंने माना कि यह वही व्यक्ति था/थी जिसका जिक्र एक्टिव शूटर अलर्ट में किया गया था. उस मैसेज में संदिग्ध शूटर को भूरे बालों वाली एक महिला बताया गया था. पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि 25 की चोटों की जांच एक स्थानीय मेडिकल सेंटर में की गई.
अकल्पनीय दुखद घटना: डेविड एबी
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इस घटना को “अकल्पनीय दुखद घटना” बताया और कहा कि “सरकार आने वाले दिनों में समुदाय के सदस्यों को हर संभव मदद देगी.” फ्लॉयड ने कहा कि वे अभी तक हमले के मकसद का पता नहीं लगा पाए हैं. उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि ये हमला ‘क्यों’ हुआ इसका पता लगाने में मुश्किल होगी, लेकिन हम यह पता लगाने की पूरी कोशिश करेंगे कि आखिर ‘क्या’ हुआ था.”
डायनासोर के पैरों के निशान और जिवाश्म के लिए मशहूर है टम्बल रिज
फ्लॉयड ने कहा कि घर स्कूल के पास था, और गोलीबारी आपस में जुड़ी हुई थी. टम्बल रिज लगभग 2,400 लोगों का एक छोटा सा कोल माइनिंग शहर है, जो डायनासोर के पैरों के निशान और जिवाश्म के लिए मशहूर है.
इसे भी पढें:-ईरान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करें ट्रंप! इमरजेंसी में अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने US पहुंचे नेतन्याहू