New Delhi: इंग्लैंड के साथ तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड टीम को दोहरा झटका लगा है. मैच से पहले अचानक पता चला कि न्यूजीलैंड के दो बड़े खिलाड़ी मैट हैनरी और ग्लेन फिलिप्स इस मैच से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैच हो चुके हैं.
115 रनों के बड़े अंतर से जीता
सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 115 रनों के बड़े अंतर से जीता था. इसके बाद न्यूजीलैंड ने वापसी की और दूसरा टेस्ट मुकाबला 253 रनों वे जीत लिया. यानी सीरीज अभी बराबरी पर है. जो भी टीम तीसरा और आखिरी मैच अपने नाम करेगी, सीरीज भी जीत जाएगी. सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाती है.
मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स के बाहर होने की खबर
इस बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला जब शुरू होने जा रहा था, उससे ठीक पहले मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स के बाहर होने की खबर सामने आई. जानकारी मिली है कि मैट हेनरी काफ इंजरी और ग्लेन फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं. इससे न्यूजीलैंड को नुकसान होगा, क्योंकि इन दोनों ने दूसरे टेस्ट में टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था.
11 विकेट लेकर तहलका मचाया
तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने तो दूसरे टेस्ट में कुल 11 विकेट लेकर तहलका सा मचा दिया था. इसी प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से पहले पहले नंबर पर जा पहुंचे थे. उम्मीद की जा रही थी कि हेनरी जल्द ही जसप्रीत बुमराह के दूसरे नंबर पर कर देंगे और खुद स्वतंत्र रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. लेकिन अब हेनरी की रेटिंग कम हो जाएगी, इससे बुमराह पहले ही नंबर पर बने रहेंगे.
पहले बल्लेबाजी का फैसला
इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. न्यूजीलैंड के लिए पिछले ही मैच में 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. ये उनका पहला टेस्ट शतक था. लेकिन अगले ही मैच में बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड ने हेनरी और फिलिप्स की बदौलत ही दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था.
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स, विलियम ओ’रूर्के.
इसे भी पढ़ें. PoJK की जनता PAK रक्षा मंत्री के बयान पर भड़की, सड़क पर उतरे हजारों महिला-पुरुष