पीएम मोदी के Poland दौरे को यूरोपीय संसद के सदस्य ने बताया महत्वपूर्ण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi visit to Poland: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा को यूरोपीय संसद के सदस्य डेरियस जोन्स्की ने महत्वपूर्ण बताया है. डेरियस जोन्स्की ने कहा कि पोलैंड की राजनीति और व्यापार के लिए यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है. डेरियस जोन्स्की ने आगे कहा, पोलैंड भारत के प्रधानमंत्री के साथ स्वास्थ्य सेवा के बारे में बात करेगा. पोलैंड को 25 हजार डॉक्टरों और विशेषज्ञों की जरूरत है. यदि कुछ डॉक्टर पोलिश भाषा सीखना और यहां परीक्षा पास करके काम करना चाहते हैं, तो हम इसमें मदद करना चाहेंगे.

पोलैंड में रहते हैं लगभग पांच हजार भारतीय छात्र- जोन्स्की

यूरोपीय संसद के सदस्य डेरियस जोन्स्की ने कहा, पोलैंड में लगभग पांच हजार भारतीय छात्र रहते हैं. इसलिए उड़ान को लेकर भी बात होगी. क्योंकि, अभी दिन में पोलैंड और भारत के बीच केवल एक उड़ान है. डेरियस जोन्स्की ने आगे कहा, आईटी क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के सहयोग को लेकर भी हम बात करना चाहेंगे. सहयोग के लिए काफी सारे मुद्दे हैं. ऐसे में यह यात्रा व्यापार और राजनीति के लिहाज से काफी अहम है.

यह भी पढ़े: ‘ट्रंप खुद हारे हुए हैं…’, कमला हैरिस को कमान सौंपने के बाद बाइडेन ने लगाई ट्रंप को लताड़

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version