Mexico: मेक्सिको की जेल में खूनी खेल, 10 लोगों की मौत, 16 कैदी घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Mexico Prison Violence: मेक्सिको के सिनालोआ राज्य की एक जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 कैदी घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है, जो किसी कैदी से मिलने जेल आया था. इस दौरान हालात संभालने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा. वहीं, बख्तरबंद वाहन और एंबुलेंस जेल परिसर पहुंचे.
हालांकि अभी तक अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि झड़प किस वजह से शुरू हुई. लेकिन जिस सिनालोआ राज्य में यह जेल स्थित है, वह ड्रग कार्टेल के खूनी संघर्ष के लिए पहले से ही बदनाम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 साल पहले मेक्सिको की एक दूसरी जेल में 49 कैदियों की मौत हुई थी.

सिनालोआ की जेल में कैसे बिगड़े हालात?

इसी बीच सिनालोआ के सेक्रेटरी ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी सेक्रेटरी ने सोशल मीडिया पर बताया कि जेल परिसर के भीतर कैदियों के बीच झड़प हुई. राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव सिनुहे टेलेस ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस हिंसा में 9 कैदियों और मुलाकात के लिए आए एक नाबालिग की मौत हुई. इसके अलावा 16 कैदी घायल हुए.
वहीं, इस घटना के बाद दर्जनों सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया. एक बख्तरबंद गाड़ी और एंबुलेंस को जेल के अंदर जाते देखा गया. सुरक्षा बलों ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू किया. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लड़ाई किस बात पर शुरू हुई. लेकिन सिनालोआ लंबे समय से ड्रग तस्करी करने वाले गुटों के बीच संघर्ष का केंद्र रहा है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version