मेक्सिको में 136 करोड़ के ड्रग तस्कर का इनकाउंटर, समर्थकों ने मचाया उत्पात, हिंसा में 32 लोगों की मौत

Mexico: मेक्सिको में सबसे खतरनाक ड्रग माफिया सरगना लॉर्ड नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो की मुठभेड़ में मौत के बाद उसके समर्थकों ने देश भर में जमकर उत्पात मचाया. 20 राज्यों में व्यापक हिंसा फैला दी. कई शहरों में रोडब्लॉक लगाए गए. वाहनों को आग के हवाले किया गया और 20 से ज्यादा सरकारी बैंक शाखाओं में तोड़फोड़ व आगजनी की गई. अलग-अलग इलाकों में 32 लोगों की मौत हुई, जिनमें 25 सैनिक भी शामिल हैं.

ऑपरेशन में 8 अन्य अपराधी भी मारे

ऑपरेशन में मेंचो के अलावा 8 अन्य अपराधी भी मारे गए. सेना ने बख्तरबंद गाड़ियां, रॉकेट लॉन्चर और बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए. मेक्सिको की सेना ने रविवार को जालिस्को के पास एक बड़े ऑपरेशन में उसे घेर लिया. रक्षा मंत्री Ricardo Trevilla के मुताबिक उसकी लोकेशन का पता उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए चला.

कार्टेल के बंदूकधारियों ने शुरू कर दी फायरिंग

खुफिया एजेंसियों ने उसके करीबी सहयोगी को ट्रैक किया, जो प्रेमिका को एक सुरक्षित कंपाउंड तक लेकर गया था. जब महिला वहां से निकली तो सेना को पुख्ता यकीन हो गया कि मेंचो अंदर मौजूद है. घेराबंदी के दौरान कार्टेल के बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मेंचो घायल हो गया. उसके साथी उसे जंगल में ले गए लेकिन सैनिकों ने खोजकर पकड़ लिया.

जालिस्को में लॉकडाउन जैसे हालात

हेलिकॉप्टर से मेडिकल सेंटर ले जाते समय उसने और उसके दो बॉडीगार्ड्स ने दम तोड़ दिया. एल मेंचो की मौत के बाद उसके संगठन Jalisco New Generation Cartel (CJNG) के समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी. जालिस्को जो फीफा 2026 के मेजबान शहरों में शामिल है, वहां लॉकडाउन जैसे हालात बन गए. पेट्रोल पंपों और बैंकों को आग लगा दी गई. सड़कों पर जलती गाड़ियां और भारी सुरक्षा तैनाती देखने को मिली.

50 राज्यों तक फैला हुआ था नेटवर्क

एल मेंचो पर अमेरिकी सरकार ने लगभग 136 करोड़ रुपए (करीब 10 मिलियन डॉलर) का इनाम रखा था. उसका नेटवर्क अमेरिका के सभी 50 राज्यों तक फैला हुआ था. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लंबे समय से मेक्सिको पर उस पर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे. मेक्सिको में पहले भी बड़े कार्टेल सरगनाओं की गिरफ्तारी या मौत के बाद व्यापक हिंसा हुई है.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद बौखलाए अमेरिकी राष्‍ट्रपति, सुरक्षा के नाम पर लगा सकते हैं नया टैरिफ

Latest News

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, बोंली-‘मैं उससे कभी मिली ही नहीं’

Washington: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की कोई आपराधिक गतिविधियों...

More Articles Like This

Exit mobile version