अमेरिका में गोल्ड स्कैम: भारतीय युवक ने बुजुर्ग महिला से की करोड़ों की ठगी, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकडा

Washington: अमेरिका में गोल्ड स्कैम के एक हैरान कर देने वाले मामले में पुलिस ने भारतीय युवक को पकडा है. जानकारी के मुताबिक मिशिगन राज्य में बुजुर्ग विधवा को करोड़ों रुपए की ठगी से बचाने के लिए पुलिस और अंडरकवर एजेंटों ने बेहद अनोखा ऑपरेशन चलाया. इस कार्रवाई में 20 वर्षीय युग बी चौहान को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों के अनुसार आरोपी एक ऐसे गिरोह से जुड़ा था जो बुजुर्ग लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उनका सोशल सिक्योरिटी नंबर या वित्तीय पहचान खतरे में है.

बुजुर्ग महिला को विश्वास दिलाया

इसके बाद पीड़ितों को अपनी नकदी और बचत को सोने में बदलने तथा उसे तथाकथित सुरक्षित रखने के लिए स्कैमर्स को सौंपने के लिए कहा जाता था. जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस मामले में एक बुजुर्ग महिला को यह विश्वास दिलाया गया कि उसकी वित्तीय जानकारी से समझौता हो चुका है. उसे अपने धन को सोने में बदलने और लगभग 7 लाख डॉलर (करीब 6.61 करोड़ रुपए) मूल्य का सोना सौंपने के लिए कहा गया.

एक अंडरकवर ऑपरेशन की योजना

हालांकि महिला ने समय रहते अधिकारियों से संपर्क कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने एक अंडरकवर ऑपरेशन की योजना बनाई. पुलिस ने महिला की ओर से कथित सोना सौंपने का नाटक किया. लेकिन बैग में असली सोने की बजाय सुनहरे रंग की प्लास्टिक में लिपटे सैकड़ों चॉकलेट सिक्के रखे गए थे, जो देखने में सोने के सिक्कों जैसे लग रहे थे. जब आरोपी सोना लेने पहुंचा, तो अंडरकवर एजेंटों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

आरोपी का पता Elmhurst में दर्ज

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का पता Elmhurst में दर्ज है. उसे गिरफ्तार कर Kent County Jail में रखा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उस पर 1 लाख डॉलर का बॉन्ड निर्धारित किया गया है. साथ ही U.S. Immigration and Customs Enforcement ने भी उसके खिलाफ होल्ड जारी किया है, जिससे उसकी कानूनी स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है.

इसे भी पढ़ें. Cm yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच 19 जून को अयोध्या जाएंगे CM योगी

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This

Exit mobile version