मिडिल ईस्ट में हालात खराब, Air India समेत दर्जनों एयरलाइंस ने रद्द कीं उड़ानें, यात्रियों की भी बढी मुश्किलें

Isreal America Attack on Iran: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हवाई हमलों के बीच मिडिल ईस्ट में हालात खराब हो गए हैं. भीषण जंग ने अब दुनिया भर के हवाई रास्तों पर ताला लगा दिया है. ईरान, इजरायल, इराक, यूएई, जॉर्डन और सीरिया द्वारा अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में हाहाकार मचा हुआ है.

सैकड़ों उड़ानें रद्द

मिसाइल हमलों और बमबारी के डर से एयरलाइंस कंपनियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी हैं. विमानों के रूट बदल दिए गए हैं या उन्हें बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया है.फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार 24 के अनुसार एक साथ कई देशों के एयरस्पेस बंद होने से विमानों को हजारों किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है.

यात्रियों और क्रू की सुरक्षा ही सर्वोपरि

इससे न केवल ईंधन की खपत बढ़ गई है बल्कि सुरक्षा का खतरा भी चरम पर है. एयरलाइंस का कहना है कि उनके लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा ही सर्वोपरि है इसलिए वे फिलहाल कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 मार्च  की आधी रात तक पश्चिम की ओर जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं.

प्रमुख एयरलाइंस की सेवाएं ठप

एमिरेट्स और कतर एयरवेज के दुबई और दोहा का एयरस्पेस बंद होने से इन प्रमुख एयरलाइंस की सेवाएं अस्थायी रूप से ठप हो गई हैं. दोहा जा रही एक फ्लाइट को बीच रास्ते से ही मैड्रिड वापस लौटना पड़ा. विज एयर और स्विस इंटरनेशनल ने 7 मार्च तक तेल अवीव, अम्मान, दुबई और अबू धाबी के लिए अपनी सभी सेवाएं रोक दी हैं. हालांकि एयरलाइंस कम्पनियों ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रिफंड और री-शेड्यूलिंग की व्यवस्था शुरू की है.

ले सकते हैं पूरा रिफंड

अगर आपने भी इन रूट्स के लिए टिकट बुक की है तो एयरलाइंस ने कुछ रियायतें दी हैं. 28 फरवरी तक बुकिंग कराने वाले यात्री 5 मार्च तक की अपनी यात्रा को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रद्द कर सकते हैं और पूरा रिफंड ले सकते हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस ऑनलाइन जरूर चेक करें.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीर: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे शिया मुसलमान, किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

Latest News

समुद्री रास्तों पर भी बढ़ा खतरा, ओमान के पास जहाज पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर घायल

US-Israel Iran Attack: अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है. देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This

Exit mobile version