ईरानी राजनयिकों को 24 घंटे में सऊदी छोड़ने का आदेश, ईरान पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी

Iran vs Israel-US War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिकों को देश से बाहर निकालने का फैसला किया है. सरकार ने ईरानी सैन्य अटैशे, सहायक अटैशे और तीन अन्य दूतावास कर्मियों को “अवांछित व्यक्ति” या “अस्वीकार्य व्यक्ति” घोषित करते हुए 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है. फिलहाल ईरान की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं.

ईरान पर बार-बार हमले करने का आरोप

सऊदी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा करते हुए ईरान पर बार-बार हमले करने का आरोप लगाया. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में ईरान की कार्रवाइयों को “खुली आक्रामकता” करार देते हुए कहा कि सऊदी की संप्रभुता, नागरिक ढांचे, आर्थिक हितों और राजनयिक मिशनों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है.

पिछली चेतावनी का भी जिक्र

सऊदी अरब ने यह भी कहा कि ईरान की ये गतिविधियां बीजिंग Declaration की भावना के खिलाफ हैं और इस्लाम के सिद्धांतों पर दिए गए उसके बयानों से मेल नहीं खातीं. सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो इससे दोनों देशों के संबंधों पर “अब और भविष्य में” गंभीर असर पड़ सकता है. मंत्रालय ने 9 मार्च 2026 को जारी अपनी पिछली चेतावनी का भी जिक्र किया.

ईरान ने खाड़ी के कई देशों को बनाया निशाना

यह फैसला ऐसे समय आया है जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरा क्षेत्र तनाव में है. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी के कई देशों बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों को निशाना बनाया है.

इसे भी पढ़ें. पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप ने जताई खुशी, बोले- ‘मुझे खुशी है वह मर गया’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version