‘बेमतलब की बातें कर रहे, अपने काम से काम रखें…’, ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़कीं मेलोनी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Meloni: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच फोटो विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. G-7 समिट के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मेलोनी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद इटली पीएम ने उन्हें खूब खरी–खोटी सुनाई थी. वहीं, एक बार फिर ट्रंप ने इटली पीएम को लेकर कुछ टिप्पणी की है, जिसके बाद मेलोनी ने उनका पलटवार किया है.

Donald Trump पर भड़कीं Meloni

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर जॉर्जिया मेलोनी ने तीखा हमला बोला है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता इटली के नेशनल इंटरेस्ट की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है. मैंने हमेशा यही किया है. इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामलों में भी मैंने यही किया. उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया. जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है. इटली एक संप्रभु देश है. वैसे भी मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना देना नहीं है. मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें.

आगे इस विषय पर मैं दोबारा बात नहीं करूंगी

इसके अलावा मेलोनी ने अपनी पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे बारे में डोनाल्ड ट्रंप की हालिया पोस्ट पर मेरी प्रतिक्रिया. लेकिन आगे इस विषय पर मैं दोबारा बात नहीं करूंगी. क्योंकि मुझे अब भी पश्चिमी एकता में भरोसा है. मुझे नहीं लगता कि यह तमाशा हमारे मकसद के लायक है. 

क्या है पूरा मामला Donald Trump Meloni

दरअसल, ये पूरा विवाद उस दौरान शुरू हुई, जब ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक थीं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझसे तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की थी. वह मेरे साथ फोटो चाहती थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाना चाहता था, लेकिन मुझे उन पर दया आ गई.”

ये भी पढ़ें- चीन के साथ कई समझौतों की तैयारी में बांग्लादेश, तीस्ता प्रोजेक्ट पर भी करेगा बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version