इटली में दिखी मोदी-मेलोनी की खास बॉन्डिंग, PM मोदी ने दिया गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 5 देशों के विदेशी दौरे पर हैं और आज छठवें दिन इटली में है, जहां इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया, नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर अपनी खास दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं.

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया खास गिफ्ट

आपको बता दें कि इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Thank you for the gift.”,

मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर “Melodi” ट्रेंड करने लगा. दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर इंटरनेट पर पहले से ही काफी चर्चा होती रही है. और यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को भी दर्शाता है.

दोनों नेताओं ने साथ कार राइड की

दोनों नेताओं ने रोम की सड़कों पर साथ कार राइड की और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया. इससे पहले दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कई अहम मुद्दों पर औपचारिक बातचीत भी की. मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “वेलकम माय फ्रेंड।” दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीर साझा की 

वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

आपको बता दें कि भारत और इटली के बीच पिछले कुछ सालों में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों में तेजी आई है. दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और नई तकनीकों के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं. फिलहाल भारत और इटली के बीच व्यापार 14 अरब यूरो (14 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का है. दोनों देश विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा, रक्षा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

Latest News

AFG vs ZIM: जादरान की तूफानी बल्लेबाजी से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज

New Delhi: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया. राशिद खान की दमदार गेंदबाजी व इब्राहिम जादरान...

More Articles Like This

Exit mobile version