26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर आज दोपहर दिल्ली पहुंचेगी NIA, अलर्ट पर स्वाट कमांडो

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Attack Case: 26/11 के मुंबई आतंकवादी आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. हालांकि भारत पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, राणा के दिल्ली पहुंचते ही एनआईए उसे मुंबई अटैक केस में गिरफ्तार करेगी, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है.

एनआईए को कानून मंत्रालय से मिली मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक, राणा (64) को जेल में रखने की पूरी तैयारिया कर ली गई है. बता दें कि एनआईए को दिल्ली में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की सुनवाई के लिए कानून मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. ऐसे में कानूनी समन्वय के हिस्से के रूप में, दो महानिरीक्षक (आईजी), एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए एजेंसी की कानूनी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे.

सुरक्षा के पुख्‍ता बंदोबस्‍त

दरअसल, राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है. राणा को 12 से 1 बजे के बीच दिल्ली स्थित एनआईए हेडक्वाटर लाया जाएगा, और यही अंदर ही मेडिकल कराया जाएगा. इस दौरान एनआईए हेडक्वाटर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बेरिकेटिंग लगाकर बन्द कर दिए गए हैं.

इसे भी पढें:-भारत पिछले कई सालों से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में लगातार कर रहा है प्रगति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version