जापान में मस्जिद व कब्रिस्तान बनाने का विरोध, सडकों पर उतरे शिंतो और बौद्ध धर्म के लोग, चलाया कैंपेन

New Delhi: जापान के फुजिसावा में बन रही मस्जिद का विरोध शुरू हो गया है. यह साउथ टोक्यो में स्थित जापानियों के पवित्र शिंतो मंदिर के पास बन रही है. इस मस्जिद को बनने से रोकने के लिए फुजिसावा शहर के लोगों ने सोशल मीडिया पर भी मुहीम चलाई. एक सिग्नेचर कैंपेन चलाए, जिसपर 32 हजार से ज्यादा लोगों ने साइन किया. कैंपेन के लिए 10 लाख रुपए इकट्ठा किए. जापान में सिर्फ मस्जिद बनाने को लेकर विरोध नहीं हो रहा, बल्कि मुसलमानों, कब्रिस्तान बनाने और खान-पान के तरीकों का भी विरोध हो रहा है.

मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर परेशान

जानकारी के मुताबिक, जापान में भी मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर शिंतो और बौद्ध धर्म परेशान हो गए हैं. शिंतो जापान का सबसे पुराना धर्म है. बौद्ध धर्म दूसरे नंबर पर आता है. शिंतो लोग पिछले साल से जापान के फुजिसावा शहर में बन रही मस्जिद का विरोध कर रहे हैं. हाल में यह विरोध और ज्यादा बढ़ गया. 2025 के आखिर में जब जापान के फुजिसावा में एक मस्जिद बनाने की सरकारी योजना बनाई गई. तबसे इसका विरोध शुरू हुआ.

सरकार के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन

फुजिसावा शहर की सरकार के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए. मस्जिद बनाने की जगह एक शांत, ग्रामीण इलाका है, जहा विदेशी लोगों का ज़्यादा आना-जाना नहीं है. हालांकि मस्जिद बनाने वाले इस्लामिक संगठन ने जमीन खरीदने और मस्जिद बनाने की मंजूरी लेने के लिए जापानी कानूनों का पूरी तरह पालन किया. लेकिन पॉलिटिशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अशांति और भीड़-भाड़ होने की आशंका जता रहे हैं.

समुदाय के अस्तित्व के लिए खतरा

लोगों ने मस्जिद को क्राइम से जोड़ा है. शांतिपूर्ण और मिलनसार समुदाय के अस्तित्व के लिए खतरा बताया है. विरोध तब और तेज़ हो गया जब कहा गया कि इस्लामिक संगठन मस्जिद के साथ-साथ कब्रिस्तान भी बनाने की प्लानिंग कर रहा है. कई लोगों का दावा है कि मस्जिद तय जगह से ज्यादा हिस्से में बन रही है. नमाज के दौरान यहां काफी शोर-शराबा होगा. ट्रैफिक जाम होगा. कई मुस्लिम समुदाय का कहना है कि वे अपने लोगों की सेवा कर रहे हैं.

शांति से रहने के लिए लगातार कोशिशें

जापानियों के साथ शांति से रहने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं. कुछ मस्जिदें ज़रूरतमंद लोगों को मुफ़्त खाना देती हैं, आपदा राहत कार्यों में हिस्सा लेती हैं या सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सामुदायिक कार्यक्रमों और त्योहारों में पार्टिसिपेट करती हैं. फिर भी मुसलमानों के खिलाफ महौल बन रहा है. जापान के कई हिस्सों में मुस्लिम समुदायों ने अपनी गतिविधियों के विरोध या उन पर लगी पाबंदियों की बात कही है.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेशः संदिग्ध परिस्थितियों में हिंदू परिवार की मौत, बंद मकान में मिला पति-पत्नी और बेटा-बेटी का शव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version