Myanmar: म्यांमार में मठ पर हवाई हमला, 3 बच्चों समेत 22 नागरिकों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Myanmar: म्यांमार के मध्य भाग में स्थित एक मठ पर बीते दिन हुए हवाई हमले में 20 से अधिक लोग मारे गए है, जिसमें कई बच्‍चें भी शामिल है. इसकी जानकारी स्‍थानीय निवासी और सैन्‍य शासन विरोधी लड़ाके एएफपी ने शनिवार को दी. उन्‍होंने बताया कि यह हमला शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजें हुआ.

बता दें कि म्यांमार में साल 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसमें सगाइंग क्षेत्र सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुआ है, जहां सेना ने सशस्त्र समूहों को निशाना बनाते हुए गांवों पर हवाई हमले किए हैं.

हमलें में 22 लोगों की मौत

हालिया हमले की जानकारी देते हुए एक सैन्य विरोधी लड़ाके ने बताया कि “वहां एक बौद्ध मठ था, जहां आंतरिक रूप से विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे. उसी मठ पर हवाई हमला हुआ. इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे. वहीं अन्‍य दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जो अस्‍पताल में  जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहें है. उसने कहा कि “लोगों ने सोचा था कि मठ में रहना सुरक्षित रहेगा, लेकिन वहां भी बम गिरा दिया गया.”

जुंटा के प्रवक्ता ने कई सवालों के नहीं दिए जवाब

वहीं, इस घटना को लेकर एएफपी द्वारा किए गए कई सवालों का जुंटा (सैन्य शासन) के प्रवक्ता जॉ मिन तुन ने कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि एक स्थानीय निवासी ने पुष्टि की है कि मठ का सभागार पूरी तरह नष्ट हो गया. शुक्रवार को कई शवों को एक कार में रखकर शुक्रवार सुबह श्मशान ले जाया गया. उसने बताया कि जब वो शवों की पहचान के लिए तस्वीरें लेने श्मशान गया तो उसने वहां 22 शव गिने. कई के सिर पर गंभीर चोटें थीं या उनके अंग कटे-फटे थे. यह बेहद दुखद दृश्य था.”

इसे भी पढें:-कानून और आव्रजन नियमों का पालन नहीं किया तो रद्द होगा वीजा, अमेरिकी दूतावास ने दी चेतावनी

 

Latest News

CM योगी बोले: अयोध्या के वैभव को लूटने और बदनाम करने की कुदृष्टि अब नहीं पड़ने देंगे, सभी संकल्प लें कि…

Ayodhya Deepotsav 2026: अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं...

More Articles Like This

Exit mobile version