म्यांमार की सेना ने अपने ही देश में किया हवाई हमला, 28 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Myanmar: म्‍यांमार के राखीन क्षेत्र में सेना और अराकान आर्मी के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है. इसी बीच खबर है कि म्‍यांमार सेना के ताजा हवाई हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही 25 लोग घायल हो गए हैं. बीते 9 जनवरी को भी इसी तरह का हमला हुआ था, जिसमें एक गांव के 40 लोग मारे गए. बता दें कि अराकान आर्मी (एए) ने राखीन राज्‍य के कई इलाकों पर कब्‍जा कर रखा है. राखीन पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए अराकान आर्मी म्‍यामांर सेना के साथ लड़ाई में लगी हुई है.

एए ने दी हमले की जानकारी

अराकान आर्मी (एए) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमले में मारे गए व घायल हुए लोग सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं. बता दें कि अराकान आर्मी म्यांमार में विद्रोही गुट है. वहीं, राखीन राज्‍य की 271 किमी लंबी सीमा बांग्लादेश से लगती है. भारत म्यांमार के साथ 1,643 किमी लंबी सीमा साझा करती है. म्यांमार की ओर इस सीमा पर नियंत्रण सेना से हटकर पूरी तरह से जातीय सशस्त्र समूहों के पास हो गया है.

9 जनवरी के हमले में 40 की मौत

इससे पहले 9 जनवरी को राखीन के एक गांव पर सेना ने हवाई हमला किया था, जिसमें कम से कम 40 लोग मारे गए. इसके अलावा हमले में 20 अन्य घायल भी हो गए. हमला राम्री द्वीप के क्याउक नी माव गांव पर हुआ था. ये द्वीप जातीय अराकान आर्मी के कंट्रोल में था. हमले के वजह से कई घरों में आग लग गई, जिससे सैकड़ों घर जलकर राख हो गए. ये हमले म्यांमार में बढ़ते संघर्ष और हिंसा को दिखाता है, जो फरवरी 2021 में सेना द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद से शुरू है. म्‍यामांर सेना के हिंसक दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले कई लोग अब सशस्त्र प्रतिरोध का हिस्‍सा बन गए हैं.

ये भी पढ़ें :- वैश्विक विकास में भारत की अगले कुछ सालों में 20 फीसदी की होगी हिस्सेदारी: WEF सीईओ बोर्गे ब्रेंडे

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version