नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास के पास भीषण धमाका, अफरा-तफरी के बीच पूरा इलाका सील

Norway: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के अमेरिकी दूतावास के बेहद करीब हुसेबी इलाके में शक्तिशाली धमाका हुआ, जिससे सनसनी फैल गई. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. जिससे गहरी नींद में सोए लोग दहशत में आ गए. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

किसी संगठन की सोची-समझी साजिश?

वैश्विक स्तर पर चल रहे कूटनीतिक तनाव को देखते हुए इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या यह किसी संगठन की सोची-समझी साजिश थी? स्थानीय निवासियों के अनुसार यह कोई मामूली धमाका नहीं था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह-सुबह अचानक एक कान फोड़ देने वाली आवाज हुई, जिससे आस-पास की इमारतों की खिड़कियों के कांच थरथराने लगे.

आसमान में देखा गया धुएं का गुबार

एक निवासी ने बताया कि मैं घर के अंदर था कि अचानक पूरा फर्श हिलने लगा लगा जैसे कोई बड़ा बम फटा हो. धमाके के तुरंत बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की सूचना मिलते ही ओस्लो पुलिस और नॉर्वे की खुफिया एजेंसियां एक्शन मोड में आ गईं. मौके पर दर्जनों पुलिस वाहन और एम्बुलेंस पहुंच चुके हैं.

वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक

पुलिस ने पूरे हुसेबी इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया है. दूतावास के आस-पास के रास्तों पर आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. ओस्लो पुलिस विभाग अमेरिकी दूतावास के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहा है.

धमाके के सटीक कारण की पुष्टि नहीं

फिलहाल, पुलिस ने धमाके के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है लेकिन मामले को बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया है. बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीमें मौके से बारूद के अवशेष और सबूत जुटा रही हैं. एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह गैस पाइपलाइन में लीकेज या किसी तकनीकी खराबी का नतीजा तो नहीं?

इसे भी पढ़ें. West Asia Tension: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत अलर्ट, 52 हजार से ज्यादा भारतीय सुरक्षित लौटे

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version