‘अब और ज्यादा घातक होगा जवाब’, Operation Sindoor की बरसी पर पाकिस्तान ने दी भारत को गीदड़ भभकी

New Delhi: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर पाकिस्तानी सेना ने फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है. दावा किया कि वह भविष्य की चुनौतियों से निपटने और किसी भी आक्रामकता का पहले से ज्यादा ताकतवर जवाब देने के लिए अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ा रही है. पाकिस्तानी सेना ने पिछले साल भारत के बीच हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष को ‘मारका-ए-हक’ नाम दिया है.

पहली वर्षगांठ पर बड़ा बयान

पाकिस्तान की सेना ने ‘मारका-ए-हक’ की पहली वर्षगांठ पर बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि वह भविष्य की चुनौतियों और किसी भी संभावित युद्ध से निपटने के लिए अपनी सैन्य क्षमताओं, आधुनिक तकनीकों और पेशेवर तैयारी को लगातार मजबूत कर रही है. रावलपिंडी से जारी बयान में पाकिस्तानी सेना ने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक हालात और दुश्मन ताकतों की बढ़ती क्षमताओं को देखते हुए सेना अपनी तैयारी लगातार बढ़ा रही है.

आधुनिक युद्ध के लिए नई तकनीकें शामिल

सेना ने कहा कि पाकिस्तान की रक्षा के लिए उसका संकल्प अटूट है और आधुनिक युद्ध के लिए नई तकनीकें शामिल की जा रही हैं. भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए सेना तैयार है तथा किसी भी आक्रामकता का पहले से ज्यादा ताकतवर जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तानी सेना ने अपनी वायुसेना पाकिस्तान एयर फोर्स की विशेष रूप से तारीफ की. बयान में कहा गया कि पाकिस्तान एयर फोर्स भविष्य के युद्धों के लिए फ्यूचर-रेडी एयर पावर बन रही है और बहु-क्षेत्रीय अभियानों में महारत हासिल कर रही है.

आधुनिक हवाई युद्ध के नए मानक स्थापित

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि पिछले संघर्ष के दौरान उसकी एयर फोर्स ने आधुनिक हवाई युद्ध के नए मानक स्थापित किए. कड़े सैन्य संदेश के साथ पाकिस्तान ने यह भी कहा कि वह खुद को शांति प्रिय देश मानता है और उसकी सेना क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए काम कर रही है. हालांकि, बयान में यह भी साफ कहा गया कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कोई शत्रुतापूर्ण कदम उठाया गया तो उसका जवाब और ज्यादा ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें. Bihar Cabinet Expansion: दीपक प्रकाश के अनोखे अंदाज़ ने खींचा ध्यान, जींस-शर्ट में ली मंत्री पद की शपथ

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version