कनाडा के पूर्व कप्तान ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, क्या अपनी टीम को मिली हार के बाद लिया फैसला?

Must Read

New Zealand VS Canada: कनाडा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की है. हालांकि टी20 विश्व कप में 19 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मुकाबले के बाद धालीवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

मैंने पूर्व में ही कर लिया था फैसला

37 वर्षीय धालीवाल ने कहा कि मैंने पूर्व में ही फैसला कर लिया था कि विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. धालीवाल ने अपने करियर में T20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने, उस विश्व कप के शुरुआती मैचों में रन बनाने और कनाडा का कप्तान बनने को करियर के यादगार लम्हों में से एक बताया.

युवाओं को मदद करने की इच्छा

उन्होंने संन्यास के बाद कोचिंग क्षेत्र में कदम रखने और युवाओं को मदद करने की इच्छा जाहिर की. धालीवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले युवराज समरा की तारीफ की. कहा कि न्यूजीलैंड दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक है. उस टीम के खिलाफ शतक बनाना इस बात का सबूत है कि हमारे कनाडा में क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है.

कनाडा के सबसे सफल बल्लेबाज

धालीवाल अपने करियर का समापन T20 फॉर्मेट में कनाडा के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में करेंगे. 2019 में T20 में डेब्यू करने वाले धालीवाल 48 मैचों की 46 पारियों में 10 अर्धशतक की मदद से 1,305 रन बना चुके हैं. वहीं 2024 में वनडे में डेब्यू करने वाले नवनीत ने 18 मैचों की 17 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से 456 रन बनाए हैं.

शुरुआती तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर

कनाडा T20 विश्व कप 2026 में ग्रुप डी में शामिल है. दिलप्रीत बाजवा की कप्तानी में खेल रही टीम अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें. रायबरेली में हादसा: पेड़ से टकराई हाई स्पीड कार, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दो गंभीर

Latest News

Eid-al-Adha 2026 Wishes: इन खूबसूरत विशेज के जरिए अपने करीबियों को दें बकरीद की मुबारकबाद

Eid-al-Adha 2026 Wishes: 28 मई को दुनिया भर में 'बकरीद' (Eid-Ul-Adha 2026) मनाया जाएगा. इस्लाम धर्म की मानें तो...

More Articles Like This