Nawaz Sharif Grandson Marriage: 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे नवाज शरीफ के पोते जैद हुसैन, लाहौर पहुचेंगे दुनियाभर से मेहमान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nawaz Sharif Grandson Marriage: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के पोते ज़ैद हुसैन नवाज़ की शादी होने वाली है, जिसकी जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है. शादी समारोह में शामिल होने के लिए राष्‍ट्र के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है. बता दें कि ज़ैद हुसैन नवाज़ के बेटे हैं, जिन्हें ब्रिटिश अदालत ने दिवालिया घोषित कर दिया था.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सूत्रों की मानें तो जैद हुसेन की शादी समारोह में अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देशों, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और पड़ोसी देशों सहित विभिन्न देशों के मेहमान पाकिस्तान पहुंचेंगे. वहीं, सभी मेहमानों को ठहरने के लिए फैसलाबाद होटल में 25 से 30 कमरे बुक किए गए हैं, वहीं मेहमानों की मेजबानी के लिए स्टेट गेस्ट हाउस को भी सूचित किया गया है.

पाकिस्तान पहुंचा पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा परिवार

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री की छोटी बेटी अस्मा नवाज के साथ ही विदेश में रहने वाले शरीफ परिवार के सभी सदस्‍य शादी के लिए लाहौर पहुंच चुके हैं. वहीं, आधिकारिक आदेशों के बाद पंजाब पुलिस द्वारा स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

जाती उमरा में आयोजित जैद हुसैन की शादी के लिए कड़ी  सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है. वहीं, समारोह के भव्यता और शरीफ परिवार की प्रतिष्ठा को देखते हुए इसे पाकिस्तान की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है.

25 दिसंबर से शुरू होगा शादी का जश्‍न

दरअसल, शादी का जश्न 25 दिसंबर को जैद के निकाह के साथ शुरू होगा, जो जाति उमरा में मेहंदी समारोह के साथ मेल खाएगा. इस दौरान 500 मेहमानों के आने की उम्मीद है. वहीं, जैद हुसैन की शादी 27 दिसंबर को होगी, इसके बाद 29 दिसंबर को भव्य रिसेप्शन, जिसे वलीमा भी कहा जाता है, का आयोजन होगा. इस समारोह में शामिल होने के लिए 700 मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-SAARC को सक्रिय करने की कोशिश में पाकिस्तान और बांग्लादेश, भारत दे रहा बिम्सटेक पर जोर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version