नेपाल एयरलाइंस ने हटाया भारत विरोधी पोस्ट, लापरवाही के लिए मांगी माफी, जानें क्यों सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा?

Nepal Airlines Map Controversy: नेपाल की सरकारी विमान सेवा नेपाल एयरलाइंस ने हंगामा होने के बाद अपना विवादित पोस्ट हटाते हुए अब माफी मांगी है. दरअसल, नेपाल एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रूट मैप साझा किया था, जिसमें भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया था. इस विवादित नक्शे के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था.

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ गंभीर छेड़छाड़

विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई जब नेपाल एयरलाइंस ने अपना नेटवर्क विस्तार दिखाने के लिए एक नक्शा पोस्ट किया. इस नक्शे में भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ गंभीर छेड़छाड़ की गई थी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग कर पाकिस्तान के नक्शे में मिला दिया गया था. जैसे ही भारतीय यूजर्स की नजर इस पर पड़ी, एयरलाइन की तीखी आलोचना शुरू हो गई.

#BoycottNepalAirlines ट्रेंड

देखते ही देखते एक्स (ट्विटर) पर #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा. लोगों ने इसे केवल एक तकनीकी गलती मानने से इनकार कर दिया और इसे भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान बताया. बढ़ते विरोध और कूटनीतिक दबाव को भांपते हुए नेपाल एयरलाइंस ने आनन-फानन में विवादित पोस्ट को हटा लिया. एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है. वहीं उन्होंने बयान में कहा कि नक्शे में हुई इस बड़ी गलती के लिए हम दिल से क्षमा चाहते हैं.

MEA से मामले में सख्त रुख अपनाने की मांग

यह एक तकनीकी और ग्राफिकल चूक थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सही से नहीं दिखाया गया. इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) से इस मामले में सख्त रुख अपनाने और नेपाल सरकार के सामने विरोध दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: CM योगी बोले- कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप, अब सपा भी उसी राह पर

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version