नेपाल में फिर 26 अगस्त जैसे हालात का डर, बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आई बाढ़, बहे तीन पुल; घरों में घुसा पानी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal floods: नेपाल में एक बार फिर से 26 अगस्त जैसे हालात का डर बना हुआ है. दरअसल, बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आई बाढ़ से 3 पुल बह गए. वहीं, नदी के किनारे कई मीटर तक लोगों के मकान और दुकान भी नहीं बचे.कई बस्तियों में घरों में पानी भर गया और अन्य घर खतरे की जद में आ गए. एक कंस्ट्रक्शन कैंप और एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का कुछ सामान भी बाढ़ में बह गया.

बता दें कि रविवार की सुबह गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई इस बाढ़ से चुमनुबरी और धारचे ग्रामीण नगरपालिकाओं में बस्तियों, पुलों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. बाढ़ अपने साथ कई घर, दो सस्पेंशन फुटब्रिज और गाड़ियों के चलने लायक एक लोहे का पुल बहा ले गई.

भूस्खलन के कारण रुका सियार नदी का बहाव

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका-6 में लोकपा और चुमलिंग के बीच सियार नदी में भूस्खलन के कारण नदी का बहाव रुक गया होगा, जिससे यह बाढ़ आई. एक और संभावित कारण चुमचेट में उंगिलुंग नदी के पास भूस्खलन से नदी का अवरुद्ध होना हो सकता है. फिलहाल, सही कारणो का अभी पता नहीं चल पाया है और अधिकारी अभी भी नुकसान का ब्योरा जुटा रहे हैं.

पर्यटक में मची हड़बड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे उग्युलुंग और सियार नदियों से तेज़ आवाज़ें सुनने के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक सुरक्षित जगहों पर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का स्तर घटता-बढ़ता रहा. इस दौरान, गोरखा के मुख्य ज़िला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अधिकारियों को चुमनुबरी में सिरदिबास के ऊपर भूस्खलन की शुरुआती रिपोर्ट मिली है. वहीं, जगत में नदी के किनारे बसे इलाके में पांच से सात घर बह गए. किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.

चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग ने बताया कि वार्ड 3 के घट्टीखोला में भी घर बह गए हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस लाउडस्पीकर के ज़रिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए आगाह कर रहे थे.

एक और जबरदस्‍त बाढ़ की चेतावनी जारी

इधर नेपाल बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने रव‍िवार सुबह एक और जबरदस्‍त बाढ़ की चेतावनी जारी की है. नेपाल का राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण ने बूढ़ी गंडक नदी में जबरदस्त बाढ़ आने की आशंका जताई है. व‍िभाग ने लोगों से नदी से दूर रहने और ऊंची जगहों पर जाने की अपील की है. नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा कि “बूढ़ी गंडकी नदी में चुमानुवमी रूरल म्युनिसिपैलिटी-6 की तरफ से जबरदस्त बाढ़ आ रही है. इसलिए, जब तक बाढ़ गुजर न जाए, त्रिशूली दोभान तक नदी के पास न जाएं. ऊंची जगहों पर रहें.”

अथॉरिटी के अनुसार, तेज बहाव के कारण नदी का जलस्‍तर में खतरनाक रूप से वृद्ध‍ि हो सकती है. नदी के आसपास और न‍िचले इलाकों में रहने वालों के ल‍िए यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है. अथॉरिटी ने लोगों से समय रहते जल्‍दी से जल्‍दी सुरक्षित और ऊंचाई वाले स्‍थानों में जाने की अपील की है. हालांक‍ि व‍िभाग की ओर से बाढ़ का कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version