नेपाल की विदेश मंत्री इस दिन आएंगी भारत, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Foreign Minister Rana India Visit: नेपाल की विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा रविवार को भारत आएंगी. उनका भारत का यह 5 दिवसीय दौरा होगा. नेपाल में केपी शर्मा ओली की पुनः सरकार बनने के बाद विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा का यह पहला भारत का दौरा होगा. इस बात की जानकारी नेपाल के एक मंत्री ने दी है.

नेपाल के मंत्रीमंडल की बैठक में नेपाल की विदेश मंत्री के इस दौरे को मंजूरी दी गई है. यह कार्यक्रम पहले स्वास्थ्य जांच के लिए तय किया गया था. इस दौरे को लेकर संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि राणा का यह दौरा प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद हो रहा है.

नेपाल की विदेश मंत्री का भारत दौरा

विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी भी हैं. अपना पदभार संभालने के बाद राणा की यह पहली विदेश यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राणा इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगी. उनकी यह यात्रा भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नेपाल दौरे के ठीक एक सप्ताह बाद हो रही है. अगर विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो राणा पहले नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आने वाली थीं, लेकिन भारत सरकार से निमंत्रण मिलने के बाद यह यात्रा आधिकारिक हो गई.

दोनों देशों के बीच होगी वार्ता

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू देउबा राणा अपने 5 दिवसीय यात्रा पर भारत में रहेंगी. इस दौरान माना जा रहा है कि वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी. माना जा रहा है कि राणा दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में संकल्प को दोहराएंगी. मीडिया सूत्रों के अनुसार राणा दौरान विदेश मंत्री राणा ‘हाइपरपैराथायरायडिज्म’ के अपने पिछले ऑपरेशन से संबंधित जांच के लिए नयी दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल आएंगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version