Nepal: नेपाल के पीएम ने चीन का किया समर्थन, देश के विकास में जिनपिंग के नेतृत्व की प्रशंसा की

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal:नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने काठमांडू के बलुवतार स्थित आवास पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य चेन जीनिंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. इस दौरान उन्‍होंने चीन नीति को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि नेपाल में किसी भी तरह की चीन विरोधी गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगीं.

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल से ओली ने नेपाल के आर्थिक विकास के लिए चीन से निरंतर समर्थन की उम्मीद भी जताई. इसके साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के बीच सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बातचीत हुई.

ओली ने की शी जिनपिंग के नेतृत्व की प्रशंसा

इस दौरान नेपाली पीएम ने सरकार से सरकार, लोगों से लोगों और ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्राओं की आवश्‍यता पर जोर दिया. साथ ही चीन में गरीबी को कम करने और समग्र विकास में उसकी कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व की प्रशंसा की और नेपाल में भी ऐसी प्रगति की उम्मीद जताई.

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को नेपाल की दो सबसे बड़ी पार्टियों सीपीएन (यूएमएल) और नेपाली कांग्रेस द्वारा गठित गठबंधन सरकार के बारे में भी जानकारी दी. इसके अलावा, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य चेन ने नेपाल की खुशी और समृद्धि के लिए चीन के समर्थन को दोहराया.

चेन ने कहा कि चीन हमेशा नेपाल के राजनीतिक दलों द्वारा लिए गए निर्णयों का सम्मान करेगा.  बता दें कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु प्रसाद रिमल, सीपीएम (यूएमएल) सचिव और सीपीएन (यूएमएल) के विदेश विभाग के प्रमुख रघुबीर महासेठ और नेपाल में चीन के राजदूत चेन सोंग शामिल रहे.

इसे भी पढें:- इजरायली एयर स्ट्राइक में लेबनान की जल परियोजना नष्ट, हजारों लोगों के सामने पैदा हुआ जलसंकट

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version