Nepal Road Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, पहाड़ी सड़क से गड्ढे में गिरी कार; दो भारतीयों की मौत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Road Accident: नेपाल में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यह हादसा दक्षिणी नेपाल में हुआ है. इस हादसे में कार सवार दो भारतीयों की मौत हो गई है. दोनों युवक बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले दो युवक कार से नेपाल घुमने जा रहे थे. इसी दौरान पूर्वी पश्चिम हाइवे के पर चंद्रनिगाहपुर खंड में एक पहाड़ी सड़क से उनकी कार फिसल कर नीचे गिर गई. जिसके बाद दो युवकों मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चार युवक के घायल होने की खबर है.

पुलिस ने जानकारी दी कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले दो युवकों की उस समय मौत हो गई जब वह कार से नेपाल घुमने जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे. मृतक युवक की पहचान तमन्ना शेख (35) और इरफान आलम (21) के रूप में हुई है. मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई.

घायलों का चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले में भारतीय नंबर प्लेट वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों में चालक सोहेल अमीर (22) भी शामिल है और उन सभी का बीरगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

Sri Lanka: श्रीलंका ने दिल खोलकर की भारत की तारीफ, दोनों देशों के बीच कई प्रस्तावों पर चर्चा!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version